न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना / अमेरिका में 85 हजार से अधिक मौतें, ट्रम्प ने चीन को रिश्ते खत्म करने की दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका, चीन के साथ सभी संबंध खत्म कर सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 May 2020 9:42:40

कोरोना / अमेरिका में 85 हजार से अधिक मौतें, ट्रम्प ने चीन को रिश्ते खत्म करने की दी धमकी

करोना वायरस से अब तक दुनिया में 44 लाख 82 हजार 974 संक्रमित हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा 2 लाख 397 पर पहुंच गया है। 16 लाख 84 हजार 714 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर पड़ा है। यहां अब तक 14 लाख 37 हजार 831 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। मौतों का आंकड़ा भी यहां दुनिया में सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से 1754 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ दे अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 85,813 तक पहुंच गया है।

आपको बता दें कि अमेरिका में अबतक एक करोड़ से अधिक लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया जा चुका है। एक ओर अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, दूसरी ओर अमेरिकी सरकार का चीन पर निशाना साधना जारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका, चीन के साथ सभी संबंध खत्म कर सकता है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अमेरिका किस तरह से चीन को जवाब देगा तो उन्होंने कहा, 'हम कई चीजें कर सकते हैं। हम चीन से सभी रिश्ते खत्म कर सकते हैं।'

पोम्पियो बोले- वैक्सीन में दखल ना दे चीन

विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी ट्वीट कर लिखा कि चीन या उसके साथियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की रिसर्च चुराने पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हम इसकी निंदा करते हैं और अपील करते हैं कि इस तरह की गतिविधियों को रोका जाए।

एक अन्य ट्वीट में अमेरिकी विदेश मंत्री ने लिखा कि चीन वो देश है जहां इस वायरस का जन्म हुआ और उसी की वजह से दुनियाभर में ये वायरस फैला है। चीन ने दुनिया को कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया, जिससे आज ये मुश्किल पैदा हुई।

गौरतलब है कि अमेरिका लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन को जिम्मेदार ठहराता आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी लगातार अपने बयानों में इस बात का जिक्र करते आएं हैं। बीते दिनों से अमेरिका में चर्चा चल रही है कि चीन पर कुछ प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, इसको लेकर प्रस्ताव भी दिया गया है। जिसपर कोई फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ले सकते हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीन से जुड़े हैकर्स कोरोना वायरस पर रिसर्च कर रहे संगठनों को निशाना बना रहे हैं। बीबीसी ने गुरुवार को एफबीआई के हवाले से कहा, 'जांच एजेंसी ने वैक्सीन, इलाज और परीक्षण पर रिसर्च कर रहे अमेरिकी समूहों पर हैकिंग के प्रयासों को देखा है।' अमेरिका लंबे समय से चीन की सरकार पर साइबर जासूसी का आरोप लगाता आया है और चीन ने हमेशा इससे इनकार किया है।

लॉकडाउन हटाना चाहते हैं ट्रम्प

बता दे, अमेरिका न्यूयॉर्क में 3 लाख 50 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जबकि 27 हजार मौत हो चुकी है। उधर, राष्ट्रपति ट्रम्प लॉकडाउन हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे संक्रमक रोग विशेषज्ञ एंथनी फॉसी के पक्ष में नहीं हैं। फॉसी ने कहा था कि अर्थव्यवस्था खोलने से संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। ट्रम्प ने कहा कि मैं उनसे सहमत नहीं हूं।

किए जाएंगे एक करोड़ टेस्ट

अमेरिका ने टेस्ट की क्षमता को बढ़ा दिया है। जल्द ही यहां एक करोड़ टेस्ट कर लिए जाएंगे। ट्रम्प ने बुधवार को कहा, 'हम एक करोड़ परीक्षण करने के बेहद करीब हैं और कुछ दिनों में इसे पूरा कर लेंगे।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात का जिक्र किया कि। उन्होंने कहा आंकड़ों से पता चलता है कि किसी भी अन्य देश की तुलना में अमेरिकियों के परीक्षण की दर ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका