न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की चेन, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 4 लोगों ने 12 सदस्यों को लिया संक्रमित

19 मार्च को सांगली जिले के इस्लामपुर गांव में रहने वाले इस परिवार के पहले 4 सदस्यों को आइसोलेशन में रखा गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Mar 2020 9:26:00

कोरोना की चेन, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 4 लोगों ने 12 सदस्यों को लिया संक्रमित

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बनकर टूट पड़ा है, इस वायरस से 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, वहीं 23 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके है। भारत में भी इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां अभी तक 700 संक्रमित मामलें सामने आ चुके है वहीं, इस वायरस से होने वाली मौत का आकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। देश में इस वायरस का सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 130 तक पहुंच गई है। यहां एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 19 मार्च को सांगली जिले के इस्लामपुर गांव में रहने वाले इस परिवार के पहले 4 सदस्यों को आइसोलेशन में रखा गया था। 23 मार्च को इन सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये चारों सउदी अरब से हज करके लौटे थे। इसके बाद 25 मार्च तक, इस परिवार के 5 और सदस्य पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को एक दिन बाद तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद इस परिवार के कुल 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 11 सांगली के इस्लामपुर गांव से है, जबकि एक कोल्हापुर जिले के पेठवाडगांव निवासी है। यह हज से लौटे अपने रिश्तेदार से मिलने आई थी।

सांगली जिला कलेक्टर अभिजीत चौधरी ने बताया कि गुरुवार को तीन नए केस पॉजिटिव पाए गए, सभी रिलेटिव हैं। उन्होंने बताया कि उनका सैंपल टेस्ट हुआ जिसे पुणे के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑर वाइरॉलजी (एनआईवी) भेजा गया। कलेक्टर ने यह भी बताया कि तीन रिश्तेदारों में से एक पेठवडगांव से है।

सांगली जिला सिविल सर्जन संजय सलूंखे ने बताया कि हम पहले से ही परिवार के करीबी रिश्तेदारों के 11 स्वैब सैंपल भेज चुके हैं जो पॉजिटिव केसों के संपर्क में आए होंगे। इनके नतीजे शुक्रवार को आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि दूसरी टीम इस्लामपुर भेजी गई है जहां से 23 और नमूने लिए जाएंगे। उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है।

पंजाब में एक शख्स ने 6 दिन में 21 लोगों को किया संक्रमित

कोरोना वायरस कितना खतरनाक है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 18 मार्च को पंजाब के नवांशहर में कोरोना वायरस से मरने वाले शख्स 70 साल के बलदेव सिंह ने 6 दिन में ही 21 लोगों को कोरोना संक्रमण से पीड़ित कर दिया। नवांशहर के पठलावा में जर्मनी से वाया इटली लौटे बलदेव सिंह की 18 मार्च को मौत हो गयी थी लेकिन जो भी इनके संपर्क में आया उनमें से कई कोरोना पॉजिटिव हो गए। मंगलवार को मिले 3 नए मामलों में से 2 बलदेव सिंह का पोता और दोहता हैं। अभी तक जिले में मिले सभी मामले मृतक बलदेव सिंह से ही संबंधित हैं।

बलदेव सिंह से ऐसे बनी कोरोना की चेन


21 मार्च - 3 बेटे, 2 बेटियां, 1 पोती, 1 साथी
22 मार्च - 2 बहुएं, 2 पोती, 2 साथी, 1 सरपंच
23 मार्च -1 पोता
24 मार्च - 1 दोहता, 2 पोते, 1 साढ़ू, 1 सलहज, 1 साढ़ू का बेटा

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका