न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : लॉकडाउन का किया उल्लंघन तो होगी 6 महीने की जेल

केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करें और इसका पालन नहीं करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 3:09:24

कोरोना वायरस : लॉकडाउन का किया उल्लंघन तो होगी 6 महीने की जेल

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों की संख्या 428 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 8 लोग जान गंवा चुके हैं। अकेले 24 घंटे में 50 से अधिक नए मरीज आए हैं और तीन मौतें हुई हैं। दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना की वजह से रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की थी, लेकिन इस दौरान भी कई लोगों ने इसका पालन नहीं किया और घरों से बाहर निकल गए। पीएम मोदी ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करें और इसका पालन नहीं करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करे।

सरकार का कहना है कि लॉकडाउन के तहत जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी, लेकिन लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ जरूरी एक्शन लिया जाएगा। इसके तहत 6 महीने की जेल भी हो सकती है। साथ ही 1000 रुपये का जुर्माना लग सकता है या फिर दोनों हो सकती है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

कहां-कहां है लॉकडाउन?

केंद्र सरकार के आदेश के बाद दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नगालैंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और राजस्थान में भी लॉकडाउन किया गया है। वहीं, पूरे पंजाब में सोमवार से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने लोगों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान सिर्फ चुनिंदा सर्विस को ही पास किया जाएगा।

coronavirus,coronavirus news,lockdown,jail,news

इटली से सबक लेकर कड़े कदम उठाए जाने चाहिए : चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने देश के प्रमुख शहरों एवं नगरों में लॉकडाउन का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि इटली से सबक लेकर कड़े कदम उठाने की जरूरत है। केंद्र को अब आर्थिक कदमों की घोषणा करनी चाहिए। चिदंबरम ने ट्वीट किया कि जनता कर्फ्यू खत्म हो गया है। इस अनुभव ने कई मुख्यमंत्रियों को अपने राज्य के कई हिस्सों में तालाबंदी की घोषणा करने के लिए प्रेरित किया है। हमें इस साहसिक कदम के लिए मुख्यमंत्रियों की तारीफ करनी चाहिए। अब हमें कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक उपायों की घोषणा किए जाने की जरूरत है। इससे आर्थिक पीड़ा तो होगी लेकिन बड़े पैमाने की जान की क्षति के मुकाबले आर्थिक स्थिति को संभालना ज्यादा आसान है। चिदंबरम ने सरकार से आग्रह किया, 'इटली से सबक लीजिए। सख्त कदमों से कोरोना वायरस का प्रसार रुकेगा। अब साहसिक ढंग से कदम उठाइये।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर