न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बीकानेर में कोरोना के 6 नए मामले, जयपुर के रामगंज में 39, SMS में कैंटीन का कर्मचारी भी रोगी

राजस्थान के बीकानेर में कोरोना के 6 नए मामले आए हैं। इनमें से 5 उस महिला के परिवार के सदस्य निकले, जिसकी कोरोना संक्रमण के कारण शनिवार को मौत हो गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 9:10:13

राजस्थान : बीकानेर में कोरोना के 6 नए मामले, जयपुर के रामगंज में 39, SMS में कैंटीन का कर्मचारी भी रोगी

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) के मामलों में देश में लगातार बढ़ रहे है। यह संख्या 3500 से पार हो गई है। मृतकों की संख्या भी 80 से अधिक हो गई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है। अब तक कोरोना की चपेट में 500 से अधिक लोग आ चुके हैं, जबकि 1800 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 19 का कनेक्शन तबलीगी जमात के मरकज से है। दिल्ली सरकार के अधिकारी के मुताबिक संक्रमित लोगों में 320 वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले महीने निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। दिल्ली में कोरोना से अबतक 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल आकंड़े तो यही कह रहे हैं कि मरकज की लापरवाही दिल्ली पर भारी पड़ रही है। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के बाद भी कोरोना के मामलों का तेजी से बढ़ना चिंता वाली बात है।

कहीं फल-सब्जियों से तो घर नहीं आ रहा कोरोना? यहां जानें इसकी सच्चाई
नई स्टडी में हुआ खुलासा, हवा में भी मौजूद हो सकता है कोरोना वायरस!

बीकानेर में कोरोना के 6 नए मामले

वहीं, राजस्थान के बीकानेर में कोरोना के 6 नए मामले आए हैं। इनमें से 5 उस महिला के परिवार के सदस्य निकले, जिसकी कोरोना संक्रमण के कारण शनिवार को मौत हो गई थी। इसके अलावा एक रोगी, उन दो रोगियों के संपर्क में आकर संक्रमित हो गया, जो सबसे पहले पॉजिटिव हुए थे। बीकानेर में अब तक कुल 10 रोगी कोरोना संक्रमित हो चुके है। बीकानेर के जिस इलाके से नए रोगी मिले है, वहां पहले से ही कर्फ्यू लगा है और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। नई रिपोर्ट के बाद जांच टीमों की संख्या बढ़ाकर 1003 कर दी गई है। कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने आपात मीटिंग बुलाकर पूरे शहर के एक-एक घर की स्क्रीनिंग का काम शुरू करवाया है।

अच्छी खबर: बन गई कोरोना की वैक्सीन, नाम रखा 'पिटगोवैक'
कोरोनाकाल में ये 5 आदतें हैं खतरनाक, संक्रमण को बढ़ाने में मददगार


रविवार को जयपुर के रामगंज मुहल्ले में कोरोना के 39 नए मामले मिलने से सरकार के हाथपांव फूल गए हैं। राजस्थान में कोरोना के कुल मरीज 272 हैं, जिनमें सिर्फ एक मुहल्ले रामगंज के 74 मरीज हैं। जबकि पूरे जयपुर में कोरोना के 94 पॉजिटिव मामले हैं। चिंताजनक बात यह भी है कि जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में काम करने वाला रामगंज निवासी एक युवक भी पॉजिटिव आया है। ऐसे में डॉक्टर सहित रेजीडेंट और अन्य स्टाफ में भय व्याप्त हो गया है।

इसी रामगंज इलाके में बीते दिनों जब मेडिकल टीम स्क्रीनिंग के लिए गई थी तो उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने सैंपल देने के बजाय उन्हें गलत नाम बताये या फिर भगाने की कोशिश की। कई जगह आशा वर्कर ने बदतमीजी करने की शिकायत भी की। रामगंज में स्वास्थ्य कर्मियों से बदसलूकी करके के आरोप में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं और अब स्क्रीनिंग के लिए जाने वाली टीम के साथ पुलिसकर्मी भी भेजे जा रहे हैं। सूबे के भीलवाड़ा, झुंझनू और टोंक में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं।

बनाया गया एक कंट्रोल रूम

पुलिस ने स्क्रीनिंग और जांच में बाधा पहुंचाने वालों की शिकायत के लिए थाने में एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। इसके अलावा भीलवाड़ा में 27, झुंझनू में 18, टोंक में 18, जोधपुर में 17 और चुरू में 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राजस्थान में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 1560 आयुष चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को 30 जिलों में तैनात किया गया है।

दौसा में नागौरी मोहल्ला निवासी 69 वर्षीय वृद्ध और बाडियान मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय युवक रोगी मिले। इन्होने जिला अस्पताल से जयपुर रैफर किए जाने पर आनाकानी की। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। इनके संपर्क में आए 12 लोगों की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका