न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना और शर्मिला ने फैंस को दिखाया भव्य पटौदी पेलेस, तलाक के बाद शूटिंग में बिजी हैं यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। करीना दो दशक से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 6:58:06

2 News : करीना और शर्मिला ने फैंस को दिखाया भव्य पटौदी पेलेस, तलाक के बाद शूटिंग में बिजी हैं यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। करीना दो दशक से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। उनके खाते में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में हैं। करीना की पर्सनल लाइफ में भी फैंस की काफी दिलचस्पी है। करीना की शादी मशहूर एक्टर सैफ अली खान के साथ हुई है। उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। करीना की सास शर्मिला टैगोर भी अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं।

बहरहाल हम बात कर रहे हैं करीना और शर्मिला के घर पटौदी आवास की जो काफी सुंदर और आलीशान है। हरियाणा में बने इस खूबसूरत घर के अंदर कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। मेन गेट से लेकर कमरों में रखी एक-एक चीज इतनी एंटीक है कि लोग इसे बस एकटक निहारते रह जाते हैं। अब करीना और शर्मिला ने पटौदी आवास का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर घर का कोना-कोना दिखाया है। ये वीडियो एक विज्ञापन का है जिसे खुद करीना ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

करीना ने कैप्शन में लिखा, “रोलिंग विद द क्वीन, रील से रियल लाइफ।” घर के सामने बड़ा सा गार्डन है जिसकी झलक वीडियो की शुरुआत के पहले एरियल शॉट में दिखाई गई। करीना और शर्मिला कमरे में बाथरोब पहने हैं। साथ ही कमरे का सुंदर नजारा भी दिखा रही हैं। सजावट के लिए हर एंटीक चीज का इस्तेमाल किया गया है। दीवारें सफेद हैं तो पर्दे भी लाइट कलर के हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस आवास की कीमत करीब 800 करोड़ रुपए है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना हाल ही में 'क्रू' फिल्म में नजर आईं। इसमें करीना के साथ कृति सेनन और तब्बू लीड रोल में थीं।

ईशा देओल ने पौधरोपण अभियान में शामिल होने के दौरान प्रोजेक्ट्स के बारे में की बात

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी अपने माता-पिता की जैसे सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों शादी के 11 साल बाद वह बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से तलाक के कारण चर्चाओं में थीं। अब ईशा ने कहा है कि वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काम करने को लेकर बेहद खुश हैं। ईशा ने मुंबई में एक पौधरोपण अभियान में शामिल होने के दौरान अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की।

ईशा ने बताया कि मैं आगामी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हूं। उसके लिए बहुत जल्द घोषणाएं की जाएंगी। मैं केवल इतना ही कह सकती हूं कि मैं काम करके बहुत खुश हूं। ईशा पिछली बार ओटीटी पर वेब सीरीज 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में सुनील शेट्टी के साथ नजर आई थीं। ईशा ने साल 2002 में रोमांटिक फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट आफताब शिवदासानी नजर आए थे।

फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह बैठ गई थी। इसके बाद ईशा ने ‘ना तुम जानो ना हम’, ‘क्या दिल ने कहा’, ‘कुछ तो है’, दस’, ‘नो एंट्री’, ‘शादी नंबर 1’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि ईशा फिल्म इंडस्ट्री में अपने माता-पिता और भाइयों सनी और बॉबी देओल जैसा मुकाम हासिल नहीं कर पाईं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष