न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का खौफ, छोटी काशी मंडी में 4 मंदिरों के कपाट किए बंद

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में सभी बड़े मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 11:26:43

कोरोना वायरस का खौफ, छोटी काशी मंडी में 4 मंदिरों के कपाट किए बंद

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में सभी बड़े मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। सरकार का आदेश आने तक मंदिर बंद रहेंगे। ऐसे में हिमाचल की छोटी काशी मंडी के चार मंदिरों के कपाट आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इन मंदिरों में आने वाले 31 मार्च तक सिर्फ पुजारी ही पूजा करने जाएंगे, जिन चार मंदिरों को बंद किया गया है उनमें पंचवक्त्र, त्रिलोकीनाथ, अर्धनारिश्वर और बरसेले शामिल हैं। यह मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन हैं। पुरातत्व विभाग मंडी (Mandi) मंडल के संरक्षण सहायक लक्ष्मीचंद्र ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, इन मंदिरों में उतनी अधिक भीड़ नहीं होती, लेकिन ऐहतियातन तौर पर इन्हें 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।

मंदिरों के बाहर नोटिस

जिला के अन्य प्रमुख मंदिरों को भी ऐहतियातन तौर पर बंद किया जा रहा है। मंदिरों की दीवारों पर इसकी सूचना भी चस्पा कर दी गई है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जिला के अधिकतर मंदिर निजी कमेटियों के पास हैं और इन कमेटियों के साथ प्रशासन की तरफ से वार्ता की जा रही है। सभी मंदिर कमेटियों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है और लोग इस बीमारी के प्रति सजग नजर आ रहे हैं। वहीं नवरात्रों के दौरान इन मंदिर कमेटियों से मंदिरों में विशेष ऐहतियातन बरतने को कहा गया है।

बता दे, भारत में कई प्रसिद्ध मंदिरों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।

सिद्धिविनायक मंदिर

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सभी बड़े मंदिरों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर को भी बंद कर दिया गया है। सिद्धिविनायक ट्रस्ट ने 16 मार्च की शाम 7 बजे से मंदिर को बंद करने का फैसला किया गया था। अगले फैसले तक मंदिर को बंद रखने का फैसला किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के चलते सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगाने के लिए निर्देश दिया था।

कामाख्या देवी मंदिर

गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को दिया जाने वाला भोग स्थगित कर दिया गया है। गुवाहाटी के नीलांचल पर्वत पर स्थित इस मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या भी 50% घटा दी गई है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। साथ ही श्रद्धालुओं को हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए परिसर में मेडिकल कैम्प की व्यवस्था की गई है।

दगड़ूशेठ हलवाई मंदिर

वहीं, महाराष्ट्र में भगवान गणेश का एक और प्रसिद्ध दगड़ूशेठ हलवाई मंदिर भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 39 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

महाकालेश्वर मंदिर

मध्य प्रदेश का उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी आज सुबह भस्म आरती के बाद कोरोना वायरस के डर से बंद कर दिया गया है।

वैष्णो देवी

उधर, जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी कर एनआरआई और विदेशी पर्यटकों की यात्रा पर 28 दिन के लिए रोक लगा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका