न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश के गांवों में पहुंचा संक्रमण, 951 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना महामारी फैल चुकी है। मध्य प्रदेश में बढ़ता कोरोना संक्रमण गांवों तक पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 3:54:07

मध्य प्रदेश के गांवों में पहुंचा संक्रमण, 951 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना महामारी फैल चुकी है। मध्य प्रदेश में बढ़ता कोरोना संक्रमण गांवों तक पहुंच गया है। सरकार ने कहा कि 462 गांवों के 951 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। पंचायत और ग्रामीण विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 21 मई को गांवों के जिन 186 लोगों में संक्रमण का पता लगा था, उन्होंने महज 22 दिन में 462 गांवों में बीमारी फैला दी। इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को राजधानी भोपाल पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। बाकी जगहों में हालात नियंत्रण में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमित मिले 951 लोगों में से 479 मजदूर हैं। इसमें वे भी शामिल हैं जो दूसरे राज्यों से लौटकर अपने घर आए। डेटा बताता है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 336 लोग 21 मई को संक्रमित हो गए थे। इनमें 130 मजदूर थे और 206 अन्य ग्रामीण थे। ग्रामीण इलाकों से अब तक 29 हजार 881 लोगों के स्वैब सैंपल लिए जा चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर जिले में आने वाले गांवों में सबसे ज्यादा कोरोना 90 मरीज पाए गए हैं। खरगोन के गांवों में 51, भिंड के गांवों में 50, नीमच में 43, ग्वालियर में 42 और बुरहानपुर के गांवों में 41 पॉजिटिव मिले। इंदौर के गांवों में संक्रमण से 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 6 अकेले बांक गांव में हुई। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बीमारी रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े 10 हजार के करीब पहुंच गई है। राज्य में 24 घंटे के अंदर 253 नए केस आए हैं। वहीं, 9 लोगों की मौत भी हुई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार 494 हो गई है वहीं, राज्य में मौतों की संख्या 440 पहुंच गई है।

भोपाल में शनिवार को 51 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें भोपाल में विधायक और कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई। चौधरी ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना से 7 हजार 201 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2 हजार 802 हो गई है। राज्य में 24 घंटे के 159 लोग कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं। इन सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। बाकी के बचे हुए मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री