न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 40वीं एनिवर्सरी पर अनिल ने पत्नी पर यूं लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने बताया, खुले में बदले कपड़े पत्थरों पर सोईं

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की शादी के आज रविवार (19 मई) को 40 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर अनिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 May 2024 6:57:14

2 News : 40वीं एनिवर्सरी पर अनिल ने पत्नी पर यूं लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने बताया, खुले में बदले कपड़े पत्थरों पर सोईं

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की शादी के आज रविवार (19 मई) को 40 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर अनिल (67) ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। अनिल ने फैंस को पुरानी और नई रोमांटिक तस्वीरों से रूबरू कराया। इसी के साथ ‘मिस्टर इंडिया’ अनिल ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। अनिल ने लिखा, “आज से ठीक 40 साल पहले मैंने अपनी जिंदगी के प्यार, बेस्ट फ्रेंड और सपोर्टर से शादी की। सुनीता, हमारी जर्नी उससे 11 साल पहले ही शुरू हो गई थी और तब से हर पल किसी महाकाव्य से कम नहीं है।

प्यार और हंसी के शुरुआती दिनों से लेकर अपने खूबसूरत परिवार के पालन-पोषण तक, हमने अनगिनत यादें बनाई हैं जो मेरे दिल को खुशी और गर्व से भर देती हैं। हमारी शादी रोमांच, चुनौतियों और जीत की एक टेपेस्ट्री रही है, जो अटूट प्रेम और आपसी सम्मान के धागों से बुनी गई है। आप हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़ी रही हैं और आपकी ताकत, कृपा और करुणा ने मुझे हमेशा एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है। आपके खत्म न होने वाले सपोर्ट, आपकी बुद्धि और आपके प्यार के लिए धन्यवाद।

जैसा कि हम इस मील के पत्थर (एनिवर्सरी) का जश्न मना रहे हैं, मैं हमारे द्वारा साझा किए गए हर एक पल के लिए धन्य हूं। यहां पिछले 40 साल और कई दशकों का प्यार, हंसी और एकजुटता है। मैं आपसे इतना प्यार करता हूं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।” अनिल के दो बेटियां सोनम व रिया और बेटा हर्षवर्धन हैं। अनिल का वर्कफ्रंट देखें तो उनकी पिछली दोनों फिल्में ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’ सुपरहिट रहीं। वे अब साल 2001 में रिलीज हुई 'नायक' के सीक्वल में नजर आ सकते हैं।

‘फूल और कांटे’ फेम एक्ट्रेस मधु ने बताई शूटिंग में आने वालीं समस्याएं

फिल्म ‘फूल और कांटे’ फेम मधु इंडस्ट्री में शौहरत हासिल करने के बाद अचानक एक्टिंग की दुनिया से गायब हो गई थीं। मधु इन दिनों फिर से कुछ इवेंट्स में नजर आने लगी हैं। मधु ने हाल ही मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आज और 90 के दशक के शूटिंग स्टाइल के अंतर को बताया। मधु ने कहा कि हमारे दौर की सच्चाई है कि वो सबसे मुश्किल दौर में से एक था।

मैं कोलाची में लाल गुफाओं और नेचर का सामना करने के लिए पहाड़ों और पेड़ों के नीचे बैठ तमिल फिल्मों की शूटिंग कर रही थी। वो सबसे शर्मनाक वक्त था जिस तरह के कपड़े उस गर्मी में नाचने के लिए हम लोग पहनते थे। उन कपड़ों को बदलना सबसे शर्मनाक था। हमें नहीं पता होता था कि हमें कौन देखा रहा है, यह बहुत मुश्किल था। अब वो सब नहीं होता। अब आपको खुद की मेकअप वैन दी जाती है। आपको अपनी प्राइवेसी मिलती है।

एक समय था जब मैं मणिरत्नम सर के साथ ‘इरुवर’ (1997) की शूटिंग कर रही थी। उस समय हम तमिलनाडु में शूटिंग कर रहे थे। मुझे वह जगह ठीक से याद नहीं है, लेकिन खाने के बाद ब्रेक में मैं वहां पत्थरों पर सो रही थी। उस समय मैंने किसी को यह कहते हुए सुना था कि इतना पैसा कमाने का क्या फायदा, जब पत्थरों पर सोना पड़ रहा है। एक फीमेल आर्टिस्ट के लिए तो ऐसे दिन मुश्किल हुआ करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका