न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कान्स में कियारा की अंग्रेजी सुन नेटिजंस ने लगाई क्लास, इस एक्टर ने ऐसे की एमएस धोनी की तारीफ

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फ्रांस में जारी 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू किया। कियारा ने रेड कार्पेट पर अपने लुक से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 May 2024 7:46:10

2 News : कान्स में कियारा की अंग्रेजी सुन नेटिजंस ने लगाई क्लास, इस एक्टर ने ऐसे की एमएस धोनी की तारीफ

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फ्रांस में जारी 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू किया। कियारा ने रेड कार्पेट पर अपने लुक से चार-चांद लगा दिए। उनका ये एलिगेंट और बार्बी लुक देख फैंस को मजे आ गए। इस बीच कियारा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें कियारा के फेक एक्सेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और नेटिजंस कियारा को जमकर ट्रॉल कर रहे हैं।

कियारा को पिंक और ब्लैक गाउन में देखा गया। उन्होंने व्हाइट नेकलेस पहना था और बालों का जूड़ा बनाया। लुक कंप्लीट करने के लिए ब्लैक कलर के हाथों में लॉन्ग ग्लव्स पहने हैं। रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर के दौरान उनका एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें कियारा कान्स में पहले अनुभव के बारे में बता रही हैं। कियारा ने कहा, "यह बहुत हंबल है। यह बहुत ही ज्यादा हंबल है। मेरे करिअर को भी दस साल होने वाले हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह पल एक बहुत ही सही समय पर आया है।

यहां पहली बार कान्स में और सिनेमा में महिलाओं के लिए रेड सी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाना एक बहुत ही अच्छा अनुभव है।" हालांकि उनके बात करने का लहजा और अमेरिकी एक्सेंट यूजर्स को नहीं जमा। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “अपने एक्सेंट फेक क्यों बना रही हो।” दूसरे ने लिखा, “कान्स जाते ही सबको एक्सेंट आ जाता है पता नहीं क्यों।”

कुछ ने कियारा की आइब्रो की बुराई करते हुए कहा कि उन्होंने मेकअप से इसे काफी मोटा कर दिया। कियारा के करिअर की बात करें तो वो अब राम चरण स्टारर ‘गेम चेंजर’ में नजर आने वाली हैं। इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर को एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं। कियारा ‘डॉन 3’ में भी नजर आएंगी, जहां उनके साथ रणवीर सिंह होंगे।

चेन्नई के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं सुपरस्टार कमल हासन

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। शनिवार को बेंगलुरु में आईपीएल-17 के मुकाबले में चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों हार का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि यह धोनी के करिअर का अंतिम मैच था। इसी बीच धोनी के पुराने फैन रहे साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन का ‘माही’ की तारीफ करते एक वीडियो सामने आया है। दरअसल कमल अपनी आगामी फिल्म ‘इंडियन 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में स्टार्स स्पोर्ट्स पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे।

कार्यक्रम के दौरान कमल ने बताया कि उन्हें धोनी के बारे में क्या पसंद है। कमल ने कहा कि किसी भी समय धोनी अपना संतुलन बनाए रख सकते हैं और खेल का दबाव उन पर असर नहीं करता। आप उनके स्टारडम को भूल जाएं, आप उस व्यक्ति के प्रयास को देखिए, जहां से उसने शुरुआत की थी। यह एक युवा संभ्रांत कॉलेज लड़के के क्रिकेटर बनने की सामान्य कहानी नहीं है। हमने यही सुना है। मैं पटौदी के नवाब, नारी कॉन्ट्रैक्टर, इंजीनियर साहब, जयसिम्हा के समय की बात कर रहा हूं।

वे सभी संभ्रांतवादी लोग हैं। गली क्रिकेट के चरम पर... लेकिन, यह लड़का किसी छोटे शहर से आया था। किशोरावस्था में उन्होंने डेब्यू नहीं किया था। उनके करिअर के स्पेन (समय रेखा) को देखिए। मैं इस वजह से उनकी प्रशंसा करता हूं। एक शब्द है, जिसे मैं अपनी शब्दावली में लगातार उपयोग करता हूं और वह इसका एक आदर्श उदाहरण है। इसे इक्विपॉइज कहा जाता है। किसी भी समय आप अपना संतुलन बनाए रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष