न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ के सेट से लीक हुए वीडियो में भिड़ते दिखे ये दो एक्टर, अब इस हीरो ने की यह अपील

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटड फिल्म 'सिंघम अगेन’ पिछले कई दिनों से लगातार खबरों में है। फिल्म की शूटिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 May 2024 8:35:22

2 News : ‘सिंघम अगेन’ के सेट से लीक हुए वीडियो में भिड़ते दिखे ये दो एक्टर, अब इस हीरो ने की यह अपील

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटड फिल्म 'सिंघम अगेन’ पिछले कई दिनों से लगातार खबरों में है। फिल्म की शूटिंग जारी है। हाल ही अर्जुन कपूर ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की थी। इस बीच, फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हो गए हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि शूटिंग में अजय देवगन और जैकी श्रॉफ एक साथ नजर आ रहे हैं। जैकी विलेन की भूमिका में दिखेंगे। वीडियो में दोनों एक्टर एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं।

अजय का पुलिस वाला लुक काफी डैशिंग लग रहा है। इसके साथ ही अजय क्रू और जवानों के बीच नजर आ रहे हैं। फाइटिंग सीक्वेंस कैसे शूट किया जाता है ये वीडियो में देखा जा सकता है। दोनों ही कितनी सावधानी से लड़ाई कर रहे हैं कि कहीं किसी को चोट न आ जाए। फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज स्टार्स भी हैं। मेकर्स अधिकतर कलाकारों के फर्स्ट लुक जारी कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग जम्मू कश्मीर में चल रही है। फिल्म को श्रीनगर के अंदरूनी इलाकों में शूट किया जा रहा है। बता दें सिंघम फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट सुपरहिट साबित हुए हैं। तीसरे पार्ट को लेकर दर्शक और भी ज्यादा उम्मीद लगा रहे हैं।

ajay devgn,jackie shroff,singham again,singham again movie,rohit shetty,Akshay Kumar,ajay jackie,ayushmann khurrana,lok sabha election 2024

आयुष्मान खुराना ने सोमवार को होने वाले मतदान के लिए लोगों को किया प्रेरित

भारत में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। इसके चार चरण की वोटिंग हो चुकी है। अब पांचवां चरण 20 मई को होगा। उसके पहले एक्टर आयुष्मान खुराना ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करे और वोट डालने जरूर जाएं। हाल ही में दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने भी फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से वोट डालने की अपील की थी। आयुष्मान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (X) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया।

उन्होंने लोगों को सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी संख्या में वोट करने के लिए प्रेरित किया। आयुष्मान ने कहा, “दोस्तों, मतदान का समय आ गया है, लोकसभा चुनाव चरणों में हो रहा है, और अब आपकी बारी है क्योंकि आप तय करेंगे कि कौनसे नेता देश को सही दिशा में ले जाएंगे। इसलिए वोट करें और अपनी आवाज को महत्व दें, क्योंकि साथ मिलकर हम अपने देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान आपका कर्तव्य है आइए हम सभी लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें। जय हिंद।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान ने हाल ही में वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड डील पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत उनका पहला गाना 'अख दा तारा' है। उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई 'ड्रीम गर्ल 2' थी, जो फैंस को खूब पसंद आई थी। बता दें कि सोमवार को मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य समेत महाराष्ट्र के अन्य निर्वाचन क्षेत्र में वोट डलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष