न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 9 लाख के करीब पहुंचे कोरोना मरीज, अब तक 23,187 की हुई मौत, कई राज्यों में लॉकडाउन की तैयारी

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 29,089 नए कोरोना केस सामने आए हैं जो अब तक एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 3:25:31

देश में 9 लाख के करीब पहुंचे कोरोना मरीज, अब तक 23,187 की हुई मौत, कई राज्यों में लॉकडाउन की तैयारी

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 29,089 नए कोरोना केस सामने आए हैं जो अब तक एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए कोरोना केस के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8,79,447 तक पहुंच गई है। भारत (India) में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसको देखते हुए आने वाले दिनों में कई शहरों में नए सिरे से लॉकडाउन किए जाने की तैयारी हो रही है। भारत में कोरोना वायरस का पहला केस 30 जनवरी को सामने आया था। शुरुआत में नए केस आने की रफ्तार धीमी रही। जून खत्म होते-होते रोजाना 19 हजार केस सामने आने लगे। जुलाई में तो यह पूरी तरह बेकाबू हो गया है। अभी आधी जुलाई भी नहीं बीती है कि रोजाना 27-28 हजार केस रोजाना आने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जहां हर हफ्ते 55 घंटे लॉकडाउन किए जाने का आदेश जारी किया है।

तमिलनाडु ने भी रविवार को राज्य में लॉकडाउन किए जाने का फैसला किया है।

कर्नाटक में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने बेंगलुरु में 14 जुलाई से 7 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकेडाउन की घोषणा की है।

बिहार, असम और अरुणाचल प्रदेश ने भी कोरोना की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग क्षेत्र में वहां की स्थिति के मुताबिक लॉकडाउन की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति सबसे खतरनाक है। यही कारण है कि सरकार ने पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में 23 जुलाई तक लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि मुंबई के आसपास के इलाकों में भी आने वाले कुछ समय तक लॉकडाउन का पालन कराया जाए, जिससे कोरोना महामारी को रोकने में मदद मिल सके।

कश्मीर में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए कश्मीर में रविवार को लॉकडाउन के एक और चरण की शुरुआत की गई। इस दौरान और सख्ती से पालन करने की बात कही गई। लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक लाल चौक पूरी तरह से बंद रहा। श्रीनगर में भी 67 इलाकों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है क्योंकि यहां पर कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में हालात हुए बेकाबू, एक दिन में 7,827 केस

रविवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 हजार 827 कोरोना पॉजिटिव केस बढ़े। यहां अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 54 हजार 427 हो गई है। तमिलनाडु में 4 हजार 244, कर्नाटक में 2 हजार 627, देश की राजधानी दिल्ली में 1 हजार 573, पश्चिम बंगाल में 1 हजार 560, उत्तर प्रदेश में 1 हजार 384 और तेलंगाना में 1 हजार 269 संक्रमित मिले हैं।

बढ़ती डेथ रेट ने बढ़ाई सरकार की चिंता

भारत में कोरोना के केस और मौतें बढ़ने के साथ ही डेथ रेट भी बढ़ रहा है। जून के पहले सप्ताह में भारत में डेथ रेट 4 (प्रति 10 लाख आबादी पर) था, जो अब बढ़कर 17 पहुंच चुका है। दुनिया का औसत डेथ रेट 73 है। शायद यही कारण है कि भारत सरकार कोरोना का जिक्र करने पर डेथ रेट और रिकवरी रेट की बात करना नहीं भूलती। हालांकि, एक पहलू यह भी है कि डेथ रेट एशिया के ज्यादातर देशों में कम है। बांग्लादेश और पाकिस्तान में डेथ रेट क्रमश: 14 और 24 है।

बता दे, देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 23 हजार 187 हो गई है। रविवार को 21 राज्यों में 500 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में 68 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 1 हजार 966 मरीजों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 173 लोगों की जान चली गई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 10,289 पहुंच गया है। कर्नाटक में 71 और देश की राजधानी दिल्ली में 37 लोगों की मौत हो गई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य - मौतें

महाराष्ट्र - 10,289
दिल्ली - 3,371
गुजरात - 2,046
तमिलनाडु - 1,966
पश्चिम बंगाल - 932
मध्य प्रदेश - 653
उत्तर प्रदेश - 934
राजस्थान - 510
तेलंगाना - 356
हरियाणा - 301
कर्नाटक - 686
आंध्र प्रदेश - 328
पंजाब - 199
जम्मू कश्मीर - 179
बिहार - 125
उत्तराखंड - 47
केरल - 32
ओडिशा - 84
झारखंड - 21
छत्तीसगढ़ - 19
असम - 40
हिमाचल प्रदेश - 09
चंडीगढ़ - 8
पुडुचेरी - 18
मेघालय - 2
लद्दाख - 1
त्रिपुरा - 1
गोवा - 14
अरुणाचल प्रदेश - 1

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख - मौतें
16 जून - 2,004
30 जून - 506
08 जुलाई - 491
10 जुलाई - 520
11 जुलाई - 541

6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर - मौतें
मुंबई - 5,288
अहमदाबाद - 1,519
ठाणे - 1,646
पुणे - 1,097
चेन्नई - 1,250
कोलकाता - 499

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत