न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेल के बाद अब हवाई यात्रा शुरू करने की तैयारी में सरकार, टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया दौरा

DAIL की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर आर्ट फैकिल्टी की शुरुआत की जाएगी, जो सभी ट्रॉलियों और ट्रे को वायरस फ्री कर देगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 May 2020 2:34:25

रेल के बाद अब हवाई यात्रा शुरू करने की तैयारी में सरकार, टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया दौरा

कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने रेल यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी यानी ये 15 रूटों पर चलेंगी। ये सभी ट्रेनें दिल्ली से चलाई जाएगी। वहीं, अब रेल सेवा के बाद सरकार हवाई सेवा को शुरू करने की तैयारी भी कर रही है। इसी कड़ी में आज यानि सोमवार को एक दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक संयुक्त टीम ने दौरा किया और तैयारियां की जानकारी ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक संयुक्त टीम (डीजीसीए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ऑफिस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, सीआईएसएफ) ने उड़ानों की बहाली से पहले दिल्ली एयरपोर्ट का दौरा किया और तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। माना जा रहा है कि ट्रेन सेवा की तरह अगले कुछ दिनों में सीमित हवाई यात्रा की शुरुआत की जा सकती है।

एयरपोर्ट किए जा रहे ये इंतजाम

DAIL की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर आर्ट फैकिल्टी की शुरुआत की जाएगी, जो सभी ट्रॉलियों और ट्रे को वायरस फ्री कर देगी। यात्रियों के बैगों को वायरस फ्री करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर DAIL ने यूवी सुरंग भी बनाया है। यूवी स्कैनिंग प्रक्रिया और बैग रिक्लेम हाल की लाइव सीसीटीवी फीड उपलब्ध होगी।

लॉकडाउन में रेल यात्रा / अब कुछ घंटों में शुरू होगी बुकिंग, लेकिन इन सवालों पर चुप है रेलवे


इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर मोबाइल डिसइनफेक्टिंग टॉवर भी बना गए हैं। साथ ही 336 ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन लगाने की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से शुरू हो गई है। एअरपोर्ट पर वॉशरूम, टर्मिनल बिल्डिंग और यात्रियों के टच प्वाइंट्स को नियमित रूप से अच्छी तरह सैनिटाइज किया जाएगा।

लॉकडाउन में रेल यात्रा / ट्रेन पकड़ने के लिये स्टेशन पर इतने घंटे पहले पहुंचें यात्री

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि हम इस बात पर विचार कर रहे है कि ग्रीन जोन से ग्रीन जोन के लिए हवाई यात्रा शुरू करी दी जाए। माना जा रहा है कि सरकार शुरुआती तौर पर एअर इंडिया की सर्विस को शुरू कर सकती है, जो कि चिन्हित एयरपोर्ट पर ही शुरू होगी। इसके लिए जैसे रेल यात्रा के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, वैसे ही कुछ नियमों के साथ और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हवाई यात्रा शुरू की जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका