न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्योहार के चलते भीड़ भरे बाजारों में मरीज फैला रहे कोरोना संक्रमण: एम्स चीफ

कोरोना को लेकर एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया का कहना है कि बाजार और शादियों की वजह से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Nov 2020 12:56:06

त्योहार के चलते भीड़ भरे बाजारों में मरीज फैला रहे कोरोना संक्रमण: एम्स चीफ

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 86 लाख 83 हजार 917 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 हजार 905 नए मरीज मिले। इस दौरान 550 लोगों की जान गई। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 1 लाख 28 हजार 121 हो गया है। कोरोना से अब तक 80 लाख 66 हजार 502 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 4 लाख 89 हजार 294 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 12 करोड़ के पार हो गया है। इनमें 7.10% लोग संक्रमित मिले हैं। शुरुआती दो करोड़ टेस्टिंग में सबसे ज्यादा 18.04 लाख संक्रमित मिले थे। इसके बाद 3 से 4 करोड़ टेस्टिंग में 16.57 लाख लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बार 11 से 12 करोड़ टेस्टिंग होने में सबसे कम 8.33 लाख लोग संक्रमित मिले।

कोरोना को लेकर एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया का कहना है कि बाजार और शादियों की वजह से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए गुलेरिया ने कहा कि अगर भीड़ में एक व्यक्ति मास्क नहीं पहनता है और वह कोविड पॉजिटिव है, तो वह एकसाथ कई लोगों को संक्रमित कर सकता है।

गुलेरिया ने कहा कि ऐसे लोग बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। और वो लोग जहां-जहां जाएंगे, वह क्षेत्र, परिवार और उनके रिश्तेदार संक्रमित होंगे। ऐसे लोग कोविड के सुपर स्प्रेडर बन जाते हैं। गुलेरिया ने कहा कि ऐसे सुपर स्प्रेडिंग इवेंट की वजह से कोविड के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि संभावना है कि इसी प्रकार दिल्ली में हो रहा है। लोग बाहर निकल रहे हैं। बाजार जा रहे हैं और त्योहार में हिस्सा ले रहे हैं। लोगों ने सावधानी बरतनी छोड़ दी है। त्योहार के चलते दिल्ली के बाजारों में बेहिसाब भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इसका मतलब है कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि भीड़ न हो। हालांकि त्योहारों और शादी के मौसम को ध्यान में रखते हुए भीड़ से बचना मुश्किल हो सकता है, लेकिन तापमान में बदलाव के साथ और एयर पॉल्यूशन के स्तर में गिरावट से और अधिक सतर्क होने की जरूरत है।

आपको बता दे, दिल्ली में कोरोना वायरस फिर खतरनाक होते जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8593 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में अब तक का सबसे अधिक केस है। इस खतरनाक महामारी से 85 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7264 मरीज ठीक हुए है।इससे पहले सोमवार को 7830 केस सामने आए थे।

महाराष्ट्र में बुधवार को 4907 नए मरीज मिले। 9164 लोग रिकवर हुए और 125 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17 लाख 31 हजार 833 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 88 हजार 70 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 15 लाख 97 हजार 255 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 45 हजार 560 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका