न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1326, 7 दिन में मिले 565 नए मरीज, पटना में सबसे ज्यादा केस

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में सोमवार सुबह तक 6 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1326 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 1:15:36

बिहार / कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1326, 7 दिन में मिले 565 नए मरीज, पटना में सबसे ज्यादा केस

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आज सुबह 549 नए संक्रमित मामले सामने आ चुके है इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 96248 तक पहुंच गया है। वहीं आज 15 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है।

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में सोमवार सुबह तक 6 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1326 हो गई है। इससे पहले रविवार की रात बारह बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार 142 और लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सात दिन में 565 नए मरीज मिले हैं। सीतामढ़ी के सोनबरसा के लत्तीपुर में स्थित क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहे एक प्रवासी की मौत सोमवार को हो गई। कोरोना के डर से शव के पास लोग नहीं जा रहे हैं। पटना राज्य में अब सबसे ज्यादा कोरोना मरीज वाला जिला बन गया है। इसने संक्रमितों की संख्या में रविवार को मुंगेर को पीछे छोड़ दिया। पटना में संक्रमितों की संख्या 164 हो गयी है। इसमें अच्छी खासी संख्या प्रवासी मजूदरों की है।

पटना / 58 पॉजिटिव मरीजों में 30 प्रवासी मजूदर

पटना में रविवार को जो 58 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं, उनमें करीब 30 प्रवासी मजूदर हैं। दूसरे नंबर पर मुंगेर है। यहां 126 लोग संक्रमित हुए। मुंगेर में कोरोना संक्रमण का चेन लगभग समाप्त होने के बाद अब बड़ी संख्या में आ रहे प्रवासियों के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। चुरंबा और जमालपुर सदर बाजार के संक्रमण चेन से जुड़े अधिकांश संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 3 मई के बाद से जो भी मरीज पॉजिटिव मिले हैं, वे सभी प्रवासी हैं।

बीएमपी (बिहार सैन्य पुलिस)-14 के 47 जवान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पटना जिले की यह सबसे बड़ी चेन है। इससे पहले खाजपुरा चेन में 26 पॉजिटिव हुए थे। उधर, बाढ़, अथमलगोला, पंडारक व बेलछी में तादाद 52 हो गई है।

प्रवासी मजदूरों से बढ़े मामले

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले बिहार के बांका खगड़िया सुपौल जिले से सामने आए हैं। पिछले आठ दिनों में अधिकतर संक्रमित बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं। प्रवासी मजूदरों में सबसे ज्यादा रविवार को बाढ़ के क्वारंटीन सेंटर में पॉजिटिव मिले। यहां एक ही दिन में कुल 17 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद अथमलगोला से 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये भी क्वांरटीन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजूदर हैं। इसके साथ ही बेलछी सेंटर से दो और फतुहा से भी एक पॉजिटिव मिले हैं। बिहार में विभिन्न प्रखंडों में बनाये गये क्वारेंटिन सेंटरों में करीब 50 हजार से ज्यादा प्रवासी मजूदर रह रहें हैं। इनमें से सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले हैं। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात समेत अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर भी यहां रह रहे हैं।

प्रवासी बिहारियों के लिए राहत की खबर

कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच परेशानी में पड़े प्रवासी बिहारियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि जितने भी प्रवासी श्रमिक बिहार आना चाहेंगे, उन सभी को राज्य सरकार वापस लाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसलिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम सभी प्रवासियों को सुरक्षित वापस लाएंगे। सरकार पूरी क्षमता से सभी इच्छुक प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इसलिए लोगों को छिपकर या पैदल आने की आवश्यकता नहीं है।

नर्स कोरोना संक्रमित

दूसरी ओर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक और नर्स कोरोना संक्रमित हो गई है। रविवार की रात जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शिशु रोग विभाग में ड्यूटी दे रही 38 वर्षीय नर्स में कोरोना की पुष्टि हुई। यह अस्पताल में दूसरी नर्स है, जो बीमारी की चपेट में आयी है। इससे पहले बीते 13 मई को एक नर्स बीमारी की चपेट में आयी थी। इधर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के संक्रमित होने के बाद सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर नर्सिंग स्टाफ में आक्रोश पनपने लगा है।

रविवार को मिलने वाले संक्रमितों में पटना में 58, मधुबनी में 16, रोहतास में 14, खगड़िया में 11, बांका में 8, मुजफ्फरपुर में 5, पूर्वी चंपारण में 3, बक्सर में 3, अरवल में 3, कैमूर में 3, सुपौल में 3, सहरसा में 3, मधेपुरा में 2, किशनगंज में 2,जमुई में 2, नालन्दा में 1, सारण में 1, सीतामढी में 1, बेगूसराय में 1, कटिहार में 1, पूर्णिया में 1, मुंगेर में 1 मरीज मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री