न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी : 30 जिलों में कोरोना का कोहराम, लखनऊ-आगरा सहित 6 जिले हाई रिस्क जोन

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है। यूपी के 6 जिले नोएडा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ व सहारनपुर को हॉट स्पॉट में रखा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 11:34:26

यूपी : 30 जिलों में कोरोना का कोहराम, लखनऊ-आगरा सहित 6 जिले हाई रिस्क जोन

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) महामारी की जंग में संपूर्ण भारत लॉकडाउन का आज 13वां दिन है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है। यूपी के 6 जिले नोएडा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ व सहारनपुर को हॉट स्पॉट में रखा गया है। इन जिलों में 181 संक्रमित मिले हैं। जबकि, राज्य में अब तक 295 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक इंडोनिशयन नागरिक समेत 139 तब्लीगी जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। योगी सरकार ने लॉकडाउन के दौरान किसी को राशन व खाने की दिक्कत न हो, इसके लिए अन्नपूर्णा व सप्लाई मित्र पोर्टल लॉन्च किया है। सरकार के तमाम उपायों के बावजूद कोरोना नोएडा की झुग्गी बस्तियों और गांव तक में दस्तक दे चुका है। वाराणसी, बस्ती और मेरठ में कोरोना से एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी को भी सड़कों पर निकलने की इजाजत नहीं है। बावजूद इसके प्रदेश के कई जिलों में लोग बेवजह सड़कों पर टहलते हुए मिले। राज्य में अब तक लॉकडाउन के उलंघन के आरोप में 9103 एफआईआर दर्ज हुई है। जमाखोरी व कालाबाजारी के आरोप में 170 एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस दौरान वाहन चालकों से 4.45 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला गया है। प्रदेश में 5301 बैरियर लगाकर 10.75 लाख वाहनों की चेकिंग की गई। 2.30 लाख वाहनों के चालान हुए और 16498 वाहन सीज किए गए हैं।

यूपी में तेजी से फैल रहा कोरोना

नोएडा के अलावा यूपी के दूसरे शहरों में भी कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। मेरठ में अबतक 33 मामले सामने आ चुके हैं। ताज नगरी आगरा में 47 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गाजियाबाद में 23 और सहारनपुर में 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कानपुर और वाराणसी में 7-7 मामले सामने आ चुके हैं।

वाराणसी के 4 इलाकों में कर्फ्यू

वाराणसी में बीते दिनों एक शख्स की मौत हो गई थी, अब उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके बाद जिला प्रशासन ने मदनपुरा, बजरडीहा, लोहता और गंगापुर के 4 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। यूपी में करीब 30 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना के मरीज मिले हैं। यूपी में खतरा तबलीगी जमात के अलावा विदेश से लौटे लोगों से भी है।

कानपूर के 6 मोहल्लों को रेडजोन में तब्दील

कानपुर नगर में कोरोना के 7 केस सामने आ चुके हैं। यहां अनवरगंज, बेकनगंज, चमनगंज, बाबूपुरवा, कर्नलगंज व घाटमपुर को रेडजोन घोषित किया गया है। इन सभी इलाकों को सील कर दिया गया है। डीआईजी अनंतदेव ने कहा- यहां घरों से निकलने वालों पर लॉकडाउन के उलंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज होगी।

2886 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

सूबे में अबतक करीब 60985 लोग कोरोना प्रभावित देशों से लौटकर आने वाले हैं। इनमें 2886 ऐसे हैं, जिनमें कोरोना जैसे लक्षण हैं, इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। लिहाजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तमाम धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सहयोग की अपील की।

गोरखपुर में पहला संक्रमित मिला, बस्ती में आइसोलेट

यहां कोरोना संक्रमण का पहला मरीज सामने आने के बाद लोग खौफजदा हैं। हालांकि, जिस शख्स में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह बस्ती जिले में आइसोलेट है। वह बीते दिनों संक्रमण से मरे बस्ती के युवक का बहनोई है। वह तिवारीपुर क्षेत्र के मोहनलालपुर भट्ठा का रहने वाला है। उसके घार के दूसरे सदस्यों को क्वारैंटाइन किया गया है। युवक के परिवार में दो भाई, माता-पिता व बहन के अलावा बच्चे भी हैं।

सीएम योगी ने लोगों से की ये अपील

उधर 21 दिन के लॉकडाउन में यूपी के तमाम बड़े शहरों में सन्नाटा पसरा है। अब असली चुनौती लॉकडाउन के बाद के हालात पर है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिया है कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि आगे भी लोगों को एहतियात बरतना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका