न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव प्रचार के दौरान बेहूदे बयान देकर चर्चा में रहे यह नेता मैदान जीतने में हुए सफल

लोकसभा चुनाव (lok sabha election 2019) के दौरान अपने बेहूदे बयान देकर चर्चा में रहे यह कई नेता मैदान जीतने में हुए सफल हुए है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 May 2019 8:54:29

चुनाव प्रचार के दौरान बेहूदे बयान देकर चर्चा में रहे यह नेता मैदान जीतने में हुए सफल

लोकसभा चुनाव (lok sabha election 2019) के दौरान अपने बेहूदे बयान देकर चर्चा में रहे यह कई नेता मैदान जीतने में हुए सफल हुए है। गभग दो महीनों से अधिक समय तक चले चुनाव प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणी करने वाले उम्मीदवारों में भाजपा के गिरिराज सिंह, नलिन कुमार कतील, अनंतकुमार हेगड़े, तेजस्वी सूर्या, सनी देओल, प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान भी शामिल हैं। उनकी विवादित टिप्पणी के चलते कई बार चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक भी लगाई। साथ ही, उन्हें उनकी पार्टी ने फटकार भी लगाई।

lok sabha election results 2019,controversial statements,election results,election results 2019,india election results 2019,general election results 2019,india general election results,lok sabha polls results 2019,news,news in hindi

भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर

वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी एवं मध्य प्रदेश में भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने 3,64,822 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वह महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘‘देशभक्त '' बताने को लेकर हाल ही में विवादों में रही थी। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले भोपाल में प्रज्ञा को 8,66,482 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार दिग्जिवय सिंह को हराया। सिंह को 5,01,279 वोट मिले। हालांकि, प्रज्ञा को 26/11 मुंबई हमलों में शहीद हुए आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे पर अपनी ‘शाप' संबंधी टिप्पणी को लेकर माफी मांगनी पड़ी। चुनाव आयोग ने उनकी नफरत भरी टिप्पणी को लेकर उनके चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगा दी थी। वर्ष 2014 में भाजपा के आलोक संजर ने 3,70,696 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। चुनावों के लिए देश के तैयार होने से ठीक पहले कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने इस साल मार्च में कहा कि पुलवामा हमला एक ‘‘दुर्घटना'' थी।

lok sabha election results 2019,controversial statements,election results,election results 2019,india election results 2019,general election results 2019,india general election results,lok sabha polls results 2019,news,news in hindi

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान भी रामपुर सीट से एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत गए। उन्हें अपनी पूर्व सहकर्मी और अदाकारा से नेता बनी जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर व्यापक रोष का सामना करना पड़ा। जया प्रदा, चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गई थी और इस सीट पर उनकी प्रतिद्वंद्वी थी। अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी का सामना कर रहे खान को 5,59,177 वोट मिले, जबकि जया प्रदा को 4,49,180 वोट मिले। इस सीट पर भाजपा के नेपाल सिंह ने 2014 के चुनाव में 23,435 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

lok sabha election results 2019,controversial statements,election results,election results 2019,india election results 2019,general election results 2019,india general election results,lok sabha polls results 2019,news,news in hindi

भाजपा के गिरिराज सिंह बेगूसराय

बिहार में भाजपा के गिरिराज सिंह बेगूसराय में 4,22,217 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए हैं। जबकि वहां उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कन्हैया कुमार को 2,69, 976 वोट मिले। सिंह को कुल 6,92,193 वोट मिले। मार्च में सिंह ने कथित तौर पर कहा था कि प्रधानमंत्री की आगामी रैली में शामिल नहीं होने को ‘‘राष्ट्र विरोधी'' माना जाएगा जबकि वह खुद उस रैली में नहीं गए थे। बेगूसराय सीट पर 2014 में भाजपा के भोला सिंह ने 58,335 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

lok sabha election results 2019,controversial statements,election results,election results 2019,india election results 2019,general election results 2019,india general election results,lok sabha polls results 2019,news,news in hindi

भाजपा के नलिन कुमार कतील

उधर, दक्षिण भारत में भाजपा के नलिन कुमार कतील कर्नाटक की दक्षिण कन्नड सीट से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा उम्मीदवार एवं दक्षिण कन्नड सीट से मौजूदा सांसद भी गोडसे विवाद में कूद गए। दरअसल, उन्होंने गोडसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से की थी। कतील ने ट्वीट किया, ‘‘गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 72 को, राजीव गांधी ने 17,000 की हत्या की। ''

हालांकि बाद में वह अपने बयान से मुकर गए थे। कतील इस सीट पर 2,74,621 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मिथुन एम राय थे। कतील को 7,74,285 वोट मिले। भाजपा ने उन्हें और कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से अपने उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को भी उनकी टिप्पणियों को लेकर फटकार लगाई। मौजूदा सांसद हेगड़े ने 7,86,042 वोट हासिल कर इस सीट पर जीत हासिल की और जेडीएस उम्मीदवार आनंद अस्नोतीकर को हराया।

lok sabha election results 2019,controversial statements,election results,election results 2019,india election results 2019,general election results 2019,india general election results,lok sabha polls results 2019,news,news in hindi

भाजपा के युवा नेता तेजस्वी सूर्या

कर्नाटक में बेंगलुरू दक्षिण सीट से भाजपा के युवा नेता तेजस्वी सूर्या भी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने पिछले एक साल में कई विवादास्पद बयान दिए थे। हालांकि, कई बयान से मुकर गए जबकि कुछ को ट्विटर पर मिटा दिया। उन्होंने हाल ही में ट्वीट किया था, ‘‘उफ हिंदू ! आप कब समझेंगे कि आज कांग्रेस को वोट देना कल के मुस्लिम लीग के लिए वोट है ?।।।'' सूर्या को 7,39,229 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को हराया। वर्ष 2014 में यह सीट भाजपा के अनंत कुमार ने जीती थी, जिनकी पिछले साल मृत्यु हो गई।

lok sabha election results 2019,controversial statements,election results,election results 2019,india election results 2019,general election results 2019,india general election results,lok sabha polls results 2019,news,news in hindi

भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल

पंजाब में गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल को 5,58,719 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया, जिन्हें 4,76,260 वोट मिले। देओल बालाकोट एयरस्ट्राइक पर अपने एक असमान्य जवाब के चलते चर्चा में रहे थे। दरअसल उन्होंने कहा था कि वह ज्यादा कुछ नहीं जानते लेकिन सिर्फ लोगों की सेवा करना चाहते हैं। इस सीट पर भाजपा के विनोद खन्ना ने 2014 में जीत हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत