न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या / नवरात्रि से शुरू हो सकता है राम मंदिर का निर्माण, पीएम मोदी को लिखा पत्र

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण अब अक्तूबर में शुरू होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि अश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा या फिर विजयदशमी के आसपास भव्य समारोह के बीच भूमि पूजन किया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 12:48:50

अयोध्या / नवरात्रि से शुरू हो सकता है राम मंदिर का निर्माण, पीएम मोदी को लिखा पत्र

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण अब अक्तूबर में शुरू होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि अश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा या फिर विजयदशमी के आसपास भव्य समारोह के बीच भूमि पूजन किया जा सकता है। चूंकि सावन, भादों और कुंआर के इन तीन महीनों में अब कोई शुभ काम नहीं हो सकते हैं इसलिए अब अक्तूबर में पड़ने वाले शारदीय नवरात्र में ही मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास पूजन की तैयारी की जा रही है। विश्व हिन्दू परिषद के सूत्रों ने यही संकेत दिए हैं। दरअसल, भूमिपूजन को लेकर कई बार तारीख बदली जा चुकी हैं, ऐसे करीब 12 मुहूर्त अभी तक टल चुके हैं।

हालाकि, पिछले 26 जून को महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। जिसमें इस मुद्दे पर काफी विचार किया गया था। फिर संतों ने एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास करने के लिए अयोध्या आने का आग्रह भी किया। पता चला है कि अक्तूबर में होने वाले इस शिलान्यास कार्यक्रम को एक भव्य आयोजन बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इसकी ब्रांडिंग भी की जाएगी।

न्यास के सूत्रों के मुताबिक, करीब 78 एकड़ के परिसर में बाकी अन्य इमारतों और अन्य निर्माण के लिए काम जारी है। भूमि परिशोधन के लिए आध्यात्मिक, धार्मिक और नैष्ठिक अनुष्ठान जारी हैं। विश्व हिन्दू परिषद् के सूत्र भी यही संकेत दे रहे हैं कि देश भर में कोरोना की स्थिति पूरी तरह काबू में आ जाए और समस्त परिस्थितियां अनुकूल रहें तो दुर्गापूजा के दौरान भूमिपूजन किया जा सकता है।

दूसरी ओर मस्जिद पक्ष ने भी अक्टूबर में ही काम शुरू करने का ऐलान किया है। ये ऐलान सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने को मंजूरी मिलने के बाद ही हुआ है। इसके फौरन बाद वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफैर फारूकी ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से अयोध्या के निकट तय की गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद निर्माण के लिए 14 सदस्यों वाली मस्जिद निर्माण कमेटी बना दी गई है। इसमें इस्लाम के वरिष्ठ धर्मगुरु और आर्किटेक्ट भी शामिल हैं। यानी बोर्ड की मौजूदा कमेटी ही अयोध्या से करीब 22 किलोमीटर दूर धन्नीपुर गांव में आवंटित भूमि पर मस्जिद का निर्माण कराएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें