न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी के नेपाल में मंदिरों के दर्शन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा - यह लोकतंत्र के लिए अच्‍छा नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेपाल के मंदिर में पूजा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 1:24:01

पीएम मोदी के नेपाल में मंदिरों के दर्शन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा - यह लोकतंत्र के लिए अच्‍छा नहीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय नेपाल दौरे के आखिरी दिन शनिवार की सुबह पहले मुक्तिकंठ के दर्शन किए और उसके बाद वे वहां पर पशुपति नाथ जाकर भगवान शिव की आराधना की। लेकिन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेपाल के मंदिर में पूजा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो यहां तक कहा कि यह ट्रेंड लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। अशोक गहलोत ने शनिवार (12 मई) को एएनआई से कहा, 'चुनाव की वजह से कर्नाटक में आचार-संहिता लागू है, इसलिए मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के मंदिर में जाकर प्रार्थना करने की योजना बनाई। यह लोकतंत्र के लिए सही चलन नहीं है।'

कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलात ने कहा कि चूंकि इस वक्त कर्नाटक में मतदान किया जा रहा है और आचार संहिता लागू है, ऐसे में पीएम मोदी सोची समझी रणनीति के तहत वह नेपाल में मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि इससे मतदाताओं को रिझाने का प्रसाय किया जा रहा है।

कर्नाटक के 222 सीटों पर हो रहा मतदान

कर्नाटक में शनिवार सुबह विधानसभा की 224 सीटों में से 222 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के राजाराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर चुनाव टाल दिया है क्योंकि क्षेत्र में एक अपार्टमेंट से बड़ी तादाद में मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए थे। इस सीट पर अब 28 मई को मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा भाजपा उम्मीदवार तथा निवर्तमान विधायक बी एन विजय कुमार के निधन के कारण बेंगलुरु के जयनगर विधानसभा सीट पर मतदान नहीं हो रहा है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 200 महिलाओं समेत कुल 2600 उम्मीदवार मैदान में हैं।

5 करोड़ से ज्यादा मतदाता

प्रदेश के 2018 के मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल पांच करोड़ छह लाख 90 हजार से अधिक मतदाता हैं जिनमें दो करोड़ 56 लाख 75 हजार से अधिक पुरुष मतदाता, जबकि दो करोड़ 50 लाख नौ हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। प्रदेश में पांच हजार से अधिक ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 18 से 19 आयु समूह के नए मतदाताओं की संख्या 15।42 लाख है। राज्य के 30 जिलों के 58,008 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 600 मतदान केंद्र गुलाबी रंग के हैं, जिन्हें महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर सभी महिला सुरक्षाकर्मी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के सुप्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की


- काठमांडू स्थित हिन्दुओं और बौद्धों के लिए समान रूप से पवित्र मुक्तिनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (12 मई) को पूरे विधि-विधान से पूजा की।

- वह इस मंदिर में पूजा करने वाले पहले वैश्विक नेता हैं।

- मोदी ने बौद्धों का पांरपरिक लाल परिधान धारण किया था। उन्होंने हिंदू और बौद्ध दोनों रीति - रिवाजों के अनुसार पूजा की। मुक्तिनाथ घाटी में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर हिंदुओं और बौद्धों दोनों के लिए पवित्र स्थल है। यह मंदिर पहाड़ी मुस्तांग जिले में थोरांग ला दर्रे से 3,710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन