न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी इस्तीफ़े पर अड़े, सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कांग्रेस का पुर्नगठन करना चाहिए

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में मंथन का दौर चल रहा है और इसको देखते हुए इस्तीफों का दौर भी जारी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 May 2019 9:08:50

राहुल गांधी इस्तीफ़े पर अड़े, सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कांग्रेस का पुर्नगठन करना चाहिए

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में मंथन का दौर चल रहा है और इसको देखते हुए इस्तीफों का दौर भी जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो उसके बाद से उनपर इस्तीफा वापस लेने का दवाब बना हुआ है और पार्टी नेता इसके लिए राहुल गांधी को मनाने में जुटे हैं लेकिन राहुल गांधी अपने इस्तीफ़े पर अड़े हुए हैं। गौरतलब है कि 'मोदी लहर' के चलते देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव 2019 में बेहद ही खराब रहा है जिसके चलते पार्टी को 542 में सिर्फ 52 सीटों पर ही सफलता मिली है जिसके बाद से पार्टी में गंभीर मंथन का दौर शुरू हो गया है और राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी ने कहा कि मैं संसद में जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी एक महीने के भीतर नया अध्यक्ष चुन ले लेकिन पार्टी चाहती है कि वे किसी तरह मान जाएं। हालांकि इसकी गुंजाइश कम लग रही है। मंगलवार को इसको लेकर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष के आवास 12 तुलगक लेन पर सबसे पहले प्रियंका पहुंचीं। इसके बाद केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पायलट पहुंचे। कुछ देर के बाद सुरजेवाला और पायलट वहां से चले गए। इसके बाद गहलोत राहुल के आवास पर पहुंचे। करीब 45 मिनट राहुल के घर रहने के बाद गहलोत राहुल से मिलने के बाद निकल गए हैं। वैसे अब 4 दिन के भीतर CWC की बैठक बुलाई जाएगी जहां इस विकल्प की गुंजाइशों पर ग़ौर किया जाएगा।

राहुल गांधी के इस्तीफे पर किसने क्या कहा

- कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रियंका गांधी से मुलाकात करने के बाद कहा है कि राहुल गांधी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा यह समय इस्तीफा देने का नहीं, लेने का है। कांग्रेस का पुर्नगठन करना चाहिए।

- आरजेडी के नेता मनोज झा ने कहा, यह राहुल जी का अपना निर्णय होगा। लेकिन मेरा मानना है कि विपक्ष की चौकीदारी की भूमिका शुरू हो गई है और हम इस्तीफा और इस्तीफे के तमाशों में जूझ रहे हैं, जिन्होंने हम पर भरोसा जताया है क्या हम उनके भरोसे को कमजोर नहीं कर रहे हैं।

- वहीं फिल्मों से राजनीति में आए दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि राहुल गांधी को इस्तीफा देने के बजाए खुद को साबित करना चाहिए। लोकतंत्र में सत्ता के साथ-साथ विपक्ष भी महत्वपूर्ण होता है।

- आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि राहुल के इस्तीफ़े की पेशकश आत्मघाती है। विपक्षी पार्टियों का एक ही लक्ष्य था बीजेपी को हटाना लेकिन इसे राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बनाने में नाकाम रहे। भारत जैसे एक बहुआयामी और विविधता वाले देश में एक ख़ास चुनाव का नतीजा कभी सच्चाई को बदल नहीं सकता।

- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को संकट की स्थिति से बाहर निकालने के लिए राहुल गांधी सर्वाधिक उपयुक्त व्यक्ति हैं। थरूर ने कहा कि कांग्रेस के पास बैठकर घाव सहलाने का समय नहीं है, राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों के लिए उसे खुद को तत्काल तैयार करना होगा।

- तरुण गोगोई ने यह भी कहा कि राहुल गांधी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से खुश नही हैं। राहुल को चाहते थे कि वह मेहनत करें लेकिन ये सभी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

- वहीं सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस्तीफे के निश्चय को काफी हद तक मान चुकी है और नए कांग्रेस अध्यक्ष की संभावना बनती जा रही है। हालांकि नया अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की स्वीकृति से ही बनेगा।

- सूत्रों के हवाले पता चला है कि राहुल गांधी ने एक महीने के अंदर नया अध्यक्ष चुनने की बात पार्टी नेताओं से कही है।

- कांग्रेस इस समय मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक में बीजेपी से अपनी सरकार बचाने के लिए जूझ रही है। वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस न सिर्फ करारी हार मिली है बल्कि वह अमेठी की सीट भी हार गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत