न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने पर बोले राहुल गांधी- मैंने उन्हें मिशन दिया है, हम उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलना चाहते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) ने अपनी बहन प्रियंका को (Priyanka Gandhi) ईस्ट यूपी की कमान सौंप दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jan 2019 3:05:37

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने पर बोले राहुल गांधी- मैंने उन्हें मिशन दिया है, हम उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलना चाहते हैं

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) ने एक बड़ा दांव चला है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रख दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) ने अपनी बहन प्रियंका को (Priyanka Gandhi) ईस्ट यूपी की कमान सौंप दी है। पू्र्वी उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है। ऐसे में प्रियंका (Priyanka Gandhi) आगामी लोकसभा चुनाव में योगी को सीधी चुनौती देती नजर आएंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जनरल सेक्रेट्री नियुक्त कर पूर्वी यूपी का प्रभार दिया है। वो फरवरी के पहले हफ्ते में जिम्मेदारी संभालेंगी। कांग्रेस (Congress) ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है, उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को तुरंत प्रभाव से महासचिव नियुक्त करके पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस ने इसका ऐलान बुधवार को किया है। इस पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलना चाहते हैं। हम कांग्रेस (Congress) की विचारधारा के लिए लड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मायावती और अखिलेश जी से कोई भी दुश्मनी नहीं है, हम तीनों का लक्ष्य भाजपा को हराना है। राहुल ने कहा, 'हम उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलना चाहते हैं। मैं मायावती जी और अखिलेश जी का आदर करता हूं। हम तीनों का लक्ष्य बीजेपी को हराने का है। हमारी इन दोनों से कोई दुश्मनी नहीं है। हम कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए लड़ रहे हैं।'

congress,rahul gandhi,priyanka gandhi vadra,jyotiraditya scindia,sonia gandhi

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'प्रियंका और ज्योतिरादित्य को मैनें यूपी दो महीने के लिए नहीं भेजा है, मैंने उन्हें मिशन दिया है कि वह पार्टी की सच्ची विचारधारा, गरीबों और कमजोरों की विचारधारा को आगे बढ़ाए। भरोसा है कि दोनों अच्छे से काम करेंगे। जो यूपी को चाहिए यहां के युवा को चाहिए वह कांग्रेस पार्टी देगी।' जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रियंका गांधी चुनाव भी लड़ेंगी तो उन्होंने कहा, 'चुनाव लड़ना प्रियंका पर है। हम कहीं पर भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे। हम राजनीति जनता और विकास के लिए करते हैं। हमारे इस फैसले से यूपी में नई तरह की राजनीति आएगी और इससे यूपी में नया उत्साह देखा जाएगा। हम मायावती जी और अखिलेश जी के साथ कहीं भी सहयोग करने को तैयार हैं।

congress,rahul gandhi,priyanka gandhi vadra,jyotiraditya scindia,sonia gandhi

कांग्रेस पार्टी की जगह बनाने का काम हमारा है। मुझे खुशी है कि मेरी बहन जो बहुत कर्मठ है कि वह अब वह मेरे साथ काम करेंगी। ज्योतिरादित्य भी बहुत डायनेमिक नेता है। यूपी के युवाओं से अनुरोध है कि आपने बीजेपी के पीछे अपना समय खराब किया है। उन्होंने आपको बर्बाद दिया। हम आपको नया डायरेक्शन देंगे। हम यूपी नंबर वन बनाएंगे। हमारे इस फैसले से भाजपा घबराई हुई है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत