न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पकौड़ों का लुत्फ लेते नजर आए राहुल गांधी, देखे विडियो

चार दिनों की चुनावी यात्रा पर कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को उत्तरी कर्नाटक के रायचूर नगर में सड़क के किनारे स्थित एक ढाबे पर रुक गए और वहां पकौड़े और भाजी खाई और प्लास्टिक के ग्लास में चाय पी

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 12 Feb 2018 7:57:29

50 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पकौड़ों का लुत्फ लेते नजर आए राहुल गांधी, देखे विडियो

चार दिनों की चुनावी यात्रा पर कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को उत्तरी कर्नाटक के रायचूर नगर में सड़क के किनारे स्थित एक ढाबे पर रुक गए और वहां पकौड़े और भाजी खाई और प्लास्टिक के ग्लास में चाय पी। उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी थे। कर्नाटक कांग्रेस ने इससे जुड़ी तस्वीरें ट्वीट की हैं। जबकि समाचार एजेंसी एएनआई ने ढाबे में मौजूद राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया है।

रायचूर में पार्टी के एक कार्यकर्ता ने बताया, "राहुल गांधी अपनी विशेष बस से उतरे और उन्होंने ढाबे में लकड़ी की बेंच पर बैठकर एक कागज की प्लेट पर परोसी गई चटपटी पकौड़ी और भाजी खाई तथा प्लास्टिक के कप में चाय पी।"

news,congress president rahul gandhi,congress,devadurga,raichur

दिसंबर में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। वह शनिवार से कर्नाटक के दौरे पर हैं। अप्रेल या मई की शुरूआत में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लोगों का समर्थन लेने के लिए 'जन आशीर्वाद यात्रा' के तहत राहुल शनिवार से उत्तरी कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं।

राहुल गांधी द्वारा अचानक सड़क के किनारे ढाबे पर रुकने से ढाबे के मालिक और ढाबे के अन्य कर्मी खुश हो गए और वहां भीड़ लग गई।

news,congress president rahul gandhi,congress,devadurga,raichur

ढाबे पर रुकने की योजना हालांकि पूर्वनियोजित नहीं थी, राहुल ने बस के चालक से गाड़ी रोकने को कहा और सड़क के किनारे खुले ढाबे में अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ जाकर लकड़ी की बेंच पर बैठ गए।

राज्य के अन्य हिस्सों की अपेक्षा अर्ध शुष्क और गर्म इस इलाके में पकौड़ा और भाजी लोकप्रिय हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी. परमेश्वरा, लोकसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के प्रदेश प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल ने भी राहुल गांधी के साथ पकौड़े, भाजी और लोकप्रिय ईरानी चाय का आनंद लिया।

news,congress president rahul gandhi,congress,devadurga,raichur

पार्टी पदाधिकारी ने बताया, "राहुल ने जब ढाबे के मालिक से उसके व्यापार के बारे में पूछा कि वह एक दिन में कितना कमा लेता है, तो उसने बताया कि वह लगभग 2000 रुपये कमाता है। राहुल ने अपने साथ-साथ लगभग 50 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नाश्ता कराने के लिए उसे 2000 रुपये का नोट दिया।"

news,congress president rahul gandhi,congress,devadurga,raichur

सप्ताहांत में कोप्पल और बल्लारी जिलों का दौरा करने के बाद राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के रायचूर, यदगीर, कलबुर्गी और बीदर के दौरे पर हैं। राहुल गांधी राज्य में अपनी पार्टी की जीत के लिए लोगों, किसानों, महिलाओं, बच्चों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत