न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्‍मदिन की शुभकामनाएं, बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और खुशहाली की कामना की

नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उन्‍हें शुभकामनाएं दीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 12:21:56

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्‍मदिन की शुभकामनाएं, बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और खुशहाली की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 68 वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाएंगे। नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उन्‍हें शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्‍मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और खुशहाली की कामना करता हूं।' भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है। चौदहवें दौरे पर पीएम लोकार्पण और शिलान्यास के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र काशी की जनता को 557.40 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इनमें 486.21 करोड़ के 10 लोकार्पण और 71.18 करोड़ रुपये के तीन शिलान्यास शामिल हैं।

शाम पांच बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी सोमवार शाम पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह नारूर गांव जाएंगे, जहां वह गैर लाभकारी संगठन 'रूम टू रीड' से सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूल के 200 बच्चों से बातचीत करेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को पीएम मोदी सुबह साढ़े नौ बजे बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय (बीएचयू) के एम्फी थिएटर मैदान में जनसभा करेंगे। उधर, जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुस्लिम महिलाओं ने केक काटकर सोहर गाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।

18 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में जनसभा करेंगे और इससे पहले आईपीडीएस, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, नागेपुर ग्राम पेयजल योजना, अटल इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। कुंभकारी, शहर उद्योग और खादी व सोलर से जुड़े करीगरों को मशीन भी आवंटित करेंगे।

rahul gandhi,narendra modi,narendra modi birthday,narendra modi birthday special

पीएम मोदी बीएचयू में वैदिक विज्ञान केंद्र, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ आफ्थेल्मोलॉजी और चोलापुर विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।

लोकार्पित होने वाली योजनाएं

-शहर में विद्युत सुधार कार्य आईपीडीएस - 362 करोड़
-दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 3722 मजरों में बिजली कार्य- 84.61 करोड़
-दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत सिंगल फेज 90 हजार मीटर कार्य- 9.90 करोड़
-दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 33 केवी बेटावर उपकेंद्र निर्माण - 2.80 करोड़
-दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 33 केवी के कुरूसातों उपकेंद्र निर्माण - 2.58 करोड़
-नागेपुर ग्राम पेयजल योजना - 2.74 करोड़
-अटल इंक्यूबेशन सेंटर - 20 करोड़
-कुंभकारी उद्योग के तहत विद्युत चालित चाक, बलंजर, पग मशीन, आधुनिक भटटी आवंटन - 98 लाख
-हनी मिशन के तहत मधुमक्खी बाक्स का आवंटन - 53.25 लाख
-खादी व सोलर वस्त्र के तहत तीन रेडीबार्प मशीन का आवंटन - 7.50 लाख

rahul gandhi,narendra modi,narendra modi birthday,narendra modi birthday special

शिलान्यास होने वाली योजनाएं

-काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना 14.10 करोड़
-रीजनल इंस्टीट्यूट आफ आ़फ्थेल्मोलॉजी - 34 करोड़
-132 केवी चोलापुर विद्युत उपकेंद्र - 23.08 करोड़

68 स्‍थानों पर होगा दीपोत्‍सव

पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर विशेषतौर पर 68 किलो का लड्डू तैयार करवाया जा रहा है। शहर में उस दिन 68 स्थानों पर रंगोली सजा कर खास साज सज्जा की जाएगी। 68 स्थानों पर 1000 दीप जलाए जाएंगे। शहर में 68 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा और 68 मंदिरों में पूजा अर्चना होगी। चौराहों पर पिछले चार साल में हुए बदलाव की तस्वीर दिखे, इसके लिए भी विशेष प्लानिंग की गई है। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे।

शिल्पकारों मोदी को देंगे विशेष तोहफा

पीएम को जन्मदिन का तोहफा देने के लिए वाराणसी के बुनकरों और शिल्पियों ने एक पोर्ट्रेट तैयार किया है। पंजा वीविंग तकनीक से बना ये पोर्ट्रेट 15 दिनों में तैयार हुआ है। प्यारेलाल मौर्या जो कि एक शिल्पी हैं और स्टेट अवॉर्डी भी हैं। इन्होंने ये पोर्ट्रेट तैयार किया है। पोर्ट्रेट की खूबी बताते हुए विशेषज्ञ बताते हैं कि इस पोर्ट्रेट की लाइफ करीब 50 साल है और आगे-पीछे दोनों तरफ से ये एक ही तरह की दिखती है। मिर्ज़ापुर हैंड मेड दरी जिसको जीआई स्टेटस मिल चुका है उसका ये वाल हैंगिंग पोर्ट्रेट है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल