न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव-कठुआ गैंगरेप: राहुल-प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में बृहस्पतिवार आधी रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 7:03:39

उन्नाव-कठुआ गैंगरेप: राहुल-प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में बृहस्पतिवार आधी रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म हुआ। कैंडल मार्च में राहुल गांधी ने कहा, हम चाहते हैं सरकार कार्रवाई करे। ये राजनीतिक नहीं राष्ट्रीय मामला है। देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गाँधी ने कहा 'देश में जो हालात हैं, जो महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा है, मोदी सरकार को इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। देश की महिलाएं आज घर से निकलने में भी डर रही हैं। जहां भी हम देखते हैं, कहीं न कहीं किसी बच्ची को मारा जाता है, रेप किया जाता है। हम चाहते हैं कि महिलाएं यहां शांति और सम्मान के साथ जी सकें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, यह राष्ट्रीय मामला है, ये राजनीति का मुद्दा नहीं है। यहां सब पार्टी के लोग खड़े हैं। यहां महिलाएं खड़ी हैं। मेरा यह है कि देश में जो हालात हैं, मोदी सरकार को इसे लेकर कुछ करना चाहिए।

कैंडल मार्च में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने भी शिरकत की। कांग्रेस की ओर से आयोजित कैंडल मार्च की पुलिस को देर शाम तक कोई सूचना नहीं थी। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रात को दस बजे ट्वीट करके कैंडल मार्च की घोषणा की और लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने लिखा कि लाखों भारतीयों की तरह मेरा हृदय भी दुखी है। महिलाओं के साथ जो हो रहा है भारत उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। भारत में महिलाओं के साथ ऐसा व्‍यवहार जारी नहीं रह सकता। इस हिंसा के खिलाफ और न्‍याय की मांग के लिए आज रात मेरे साथ इंडिया गेट पर एक शांतिपूर्ण कैंडल लाइट मार्च का हिस्‍सा बनिए।

उन्होंने आगे लिखा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे इस अपराध के विरोध में वह आधी रात को इंडिया गेट जा रहे हैं। इस अपील के बाद अशोक गहलोत, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल अजय माकन समेत अन्य बड़े नेता इसमें शामिल होने पहुंच गए।

प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की

मार्च के दौरान प्रियंका को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। इससे नाराज प्रियंका ने कहा कि हम जिस वजह से यहां आए, उसके बारे में सोचें। जिन्हें धक्का-मुक्की करनी हों, वे घर चले जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत