न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SC/ST बिल पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- 'उनके दिल में दलितों के लिए कोई जगह नहीं '

एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण के मुद्दे को लेकर दलित संगठन आज देशभर में 'भारत बंद' के एलान के साथ प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Aug 2018 5:06:11

SC/ST बिल पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- 'उनके दिल में दलितों के लिए कोई जगह नहीं '

एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण के मुद्दे को लेकर दलित संगठन आज देशभर में 'भारत बंद' के एलान के साथ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी दलित संगठनों का प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में सीपीएम के सीताराम येचुरी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

दलितों की नीतियां अलग-अलग होतीं
- राहुल गांधी ने कहा कि कि यदि मोदी जी के दिल में दलितों के लिए जगह थी तो दलितों की नीतियां अलग-अलग होतीं।- उन्होंने कहा कि मोदी जी जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अपनी किताब में भी लिखा था 'दलितों को सफाई करने से आनंद मिलता है'। यहीं उनकी सोच है।
- आपको बता दें कि ये प्रदर्शन एससी/एसटी एक्ट को नौवीं सूची में डालने के लिए किया जा रहा है ताकि कोई इसे छेड़ न सके। कोर्ट भी नहीं।
- उन्‍होंने कहा कि SC/ST एक्‍ट को मोदी जी ने रद्द होने दिया और जिस जज ने ये फैसला दिया पीएम मोदी ने उन्‍हें रिवार्ड दिया। नरेंद्र मोदी की सोच में दलित शामिल नहीं है।
- कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि विकास में दलितों को जगह नहीं और SC/ST ऐक्ट कांग्रेस ने दिया है। मोदी सरकार ने एक्ट बदलने दिया लेकिन हम SC-ST ऐक्ट की रक्षा करेंगे।
कांग्रेस ने हमेशा एससी-एसटी एक्ट की रक्षा की है

- राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा एससी-एसटी एक्ट की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी। हम सब मिलकर 2019 में भाजपा को हराएंगे।
- इस बीच राज्यसभा में भी एससी-एसटी अत्याचार निवारण बिल पेश किया गया, जिसपर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी कहा कि मोदी सरकार दलित हितैषी नहीं है, बल्कि दलित विरोधी है।
- उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर अनुसूचित जाति और जनजाति के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर भाजपा शासित राज्यों में आंकड़े और भी ज्यादा भयावह है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने तो सदन में सीधे सुप्रीम कोर्ट पर ही हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट संसद का तीसरा सदन बन गया है। कानून बनाना हमारा काम है, जबकि कोर्ट इसमें दखल दे रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक एससी-एसटी या ओबीसी जज भी होना चाहिए, ताकि सामाजिक न्याय की खत्म करने की न्यायालय द्वारा जो मनमानी चल रही है, उसे खत्म किया जा सके।

बता दें कि दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा से मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दलित समुदाय के दो नाबालिग किशोरों को सवर्णों द्वारा पीटा जाना और नग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाने वाले मामले को लेकर भी राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा था।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि अगर आज हमने इस मनुवादी सोच और नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद नहीं की तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। उन्होंने आगे लिखा था, आज मानवता भी आखिरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने में जुटी है। उन्होंने मामले का वीडियो शेयर करते हुए आगे लिखा था, महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि इन दोनों ने एक सवर्ण के कुएं में नहाने की हिमाकत कर डाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत