न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनसनीखेज खुलासा : सिर्फ 20 सेकंड थे, नहीं संभलता तो क्रैश हो जाता राहुल गाँधी का विमान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट एक निजी टीवी चैनल के हाथ लगी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Aug 2018 7:58:29

सनसनीखेज खुलासा : सिर्फ 20 सेकंड थे, नहीं संभलता तो क्रैश हो जाता राहुल गाँधी का विमान

कांग्रेस Congress अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi को लेकर नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट एक निजी टीवी चैनल के हाथ लगी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दिल्ली से कर्नाटक के हुबली जा रहे विमान के हवा में हिचकोले खाने और इमरजेंसी लैंडिंग कराने के मामले की डीजीसीए DGCA report ने जांच रिपोर्ट दे दी है। एक टीवी चैनल ने दावा किया है कि बीते 26 अप्रैल को नई दिल्ली से हुबली जाते समय राहुल गांधी के चार्टर्ड विमान Plane में जो तकनीकी खराबी आई थी, उसके बारे में डीजीसीए ने आंतरिक जांच की थी और उस जांच की रिपोर्ट चैनल के हाथ लगी है।

चैनल ने डीजीसीए की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि तकनीकी खराबी पर पायलट काबू नहीं पाते तो अगले 20 सेकंड में गंभीर परिणाम सामने आ सकता था, यहां तक की राहुल का विमान क्रैश भी हो सकता था। रिपोर्ट इशारा करती है कि इस तरह की खराबी के पीछे मानवीय चूक हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक उस दिन राहुल गांधी का चार्टर्ड विमान अचानक एक तरफ झुकने लगा था और उसके इंजन से आवाज आ रही थी। विमान ऑटो पायलट मोड पर चल रहा था। बता दें कि इस घटना के बाद राहुल गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

कांग्रेस की तरफ से घटना को लेकर किसी साजिश की शिकायत की गई थी और एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कांग्रेस ने डीजीसीए से मांग की थी कि वह मामले को गंभीरता से लेकर जांच करे। कांग्रेस की मांग के बाद डीजीसीए ने आंतरिक जांच बैठाई थी। कांग्रेस ने जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की थी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के इसी वर्ष मई में हुए कर्नाटक चुनाव से पहले चुनाव प्रचार के दौरान चार्टर्ड विमान में खराबी आई थी, हुबली में उतारे गए विमान के बाद राहुल के करीबी कौशल विद्यार्थी ने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक नीलमणि एन राजू को पत्र लिखा था।

बाद में हुबली धारवाड़ की पुलिस उपायुक्त रेणुका सुकुमार ने इस पत्र के मिलने की पुष्टि की थी और कहा था कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत