न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल पर बीजेपी का पलटवार, कहा- अपने सुरक्षा बलों से ज्यादा पाकिस्तान पर भरोसा

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपने सुरक्षा बलों से ज्यादा पाकिस्तान पर भरोसा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 12:32:17

राहुल पर बीजेपी का पलटवार, कहा- अपने सुरक्षा बलों से ज्यादा पाकिस्तान पर भरोसा

राफेल डील (Rafale Deal) के अहम दस्तावेज के चोरी हो जाने के बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज एक बार फिर राफेल को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) पर एक बार फिर हमलावर हुए है जिसके बाद बीजेपी (BJP) के केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपने सुरक्षा बलों से ज्यादा पाकिस्तान पर भरोसा है। उन्होंने इसका जवाब देने के लिए प्रेस कांफ्रेस करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि राहुल को झूठ बोलने की आदत पड़ चुकी है। कैग और सुप्रीम कोर्ट ने राफेल को क्लीन चिट दे दिया है तो क्या राहुल पाकिस्तान से सर्टिफिकेट चाहते हैं।

rahul gandhi,pakistan,pm modi,ravi shankar prasad,balakot air strike,rafale,rafale deal

चौकीदार को बचाने की कोशिश जारी है, एक नई लाइन निकली है, 'गायब हो गया'

बता दें कि गुरुवार को राफेल मामले पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने डील में प्रधानमंत्री के दखल का आरोप लगाते हुए आपराधिक जांच की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि अगर पीएम निर्दोष हैं तो खुद जांच क्यों नहीं करवाते हैं। इसके साथ राफेल से जुड़ी फाइलें गायब होने पर पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर फाइलें गायब हुई हैं तो उन दस्तावेजों के जरिए जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सही हैं।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, 'चौकीदार को बचाने की कोशिश जारी है। राफेल के कागज गायब हुए हैं, मतलब वो सच्चे हैं। राहुल गांधी ने बयान दिया- राफेल डील की मोदी जी ने बाईपास सर्जरी की है।' राहुल गांधी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी की डील की वजह से भारत में राफेल विमान लाने में देरी हुई है जिसका सबूत सबूत हम देंगे।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि एक नई लाइन निकली है, 'गायब हो गया'। अब दो करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गया, किसानों को सही दाम गायब हो गया, 15 लाख का वादा गायब हो गया, किसानों के बीमा का दाम गायब हो गया, डोकलाम गायब हो गया और अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं।

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर निशाना

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''सुरक्षा की अंतिम गारंटी चौकीदार नहीं थानेदार देता है और जनता थानेदार है। चौकीदार की चोरी पकड़ी गयी अब थानेदार सज़ा देगा। राफ़ेल तो उड़वा नहीं सके इसलिए स्टंटमैन ने राफ़ेल की फ़ाइल ही उड़वा दी।''

बता दें कि कल राफेल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में चर्चा के दौरान सरकार की तरफ से कहा गया था कि इस डील से जुड़ी अहम दस्तावेज चोरी गए हैं। सरकार के इस बयान के बाद से ही कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत