न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...जब एक जवान ने कुत्ते को मारी लात, राहुल गाँधी की आंखें गुस्से से हुईं 'लाल'

जिस समय राहुल रैली को संबोधित कर रहे थे उस समय एक कुत्ता मीडिया बैरेकेटिंग और मंच के करीब आ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Sep 2018 10:44:13

...जब एक जवान ने कुत्ते को मारी लात, राहुल गाँधी की आंखें गुस्से से हुईं 'लाल'

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने और रुपये की गिरावट के विरोध में कांग्रेस Congress ने आज (सोमवार) को भारत बंद Bharat Bandh का आह्वान किया है। बंद में 21 दलों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने 70 सालों के इतिहास में पहली बार 'भारत बंद' बुलाया है। मानसरोवर यात्रा से लौटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया। तमाम विपक्षी दलों के नेताओं के जमावड़े की बीच एक कुत्ते की वजह से सांकेतिक प्रदर्शन कुछ लम्हों के लिए थम सा गया।

दरअसल जिस समय राहुल रैली को संबोधित कर रहे थे उस समय एक कुत्ता मीडिया बैरेकेटिंग और मंच के करीब आ गया। लंगड़ाते हुए कुत्ते को मंच के पास जाता देख सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवान हरकत में आ गए। एक जवान ने कुत्ते को लात मार दी जिसे देख राहुल ने बीच में ही अपना संबोधन रोक दिया और जवान की तरफ इशारा किया। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल की नाराजगी को भांपते हुए माइक संभाला और सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वह कुत्ते को नुकसान न पहुंचाते हुए आराम से जाने दें। जिसके बाद कुत्ते को नुकसान न पहुंचाते हुए वहां से दूर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि राहुल गांधी का जानवरों प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में राहुल का पालूत कुत्ता पीडी सुर्खियों में रहा था। उन्होंने बीते दिनों अपने कुत्ते के साथ ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में कुत्ता ठीक वही करता है जो राहुल उससे करने के लिए कहते हैं। राहुल पहले उससे 'नमस्ते' करवाते हैं फिर एक ट्रिक से उसे बिस्कुट जैसा कुछ खिलाते हैं।

बता दें कि तेल की कीमतों में लगतार उछाल का दौर जारी है। पिछले 15 दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 23 पैसे बढ़कर 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के दामों में 22 पैसे का इजाफा हुआ है और अब यह 72.83 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 88.12 रुपए हो गई है, वहीं डीजल 77.32 रुपए की दर से बेचा जा रहा है। कांग्रेस और 20 अन्य विपक्षी पार्टियों ने इसी मुद्दे पर आज एक दिन का भारत बंद बुलाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत