न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों के प्रति मेरे मन में कोई नफरत नहीं : राहुल गांधी

यूपीए के प्रचार अभियान की शुरूआत के लिए तमिलनाडु का दौरा कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को कहा कि 1991 में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की हत्या के दो पहलू थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Mar 2019 5:55:32

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों के प्रति मेरे मन में कोई नफरत नहीं : राहुल गांधी

यूपीए के प्रचार अभियान की शुरूआत के लिए तमिलनाडु का दौरा कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को कहा कि 1991 में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की हत्या के दो पहलू थे। राहुल गांधी ने कहा, ''एक तो निजी था, जिससे हम निपटे। दूसरा कानूनी मुद्दा था जो चल रहा है। कानून जो भी तय करे, हम उससे खुश हैं।'' राहुल गांधी ने कहा दोषियों के प्रति उनके मन में कोई नफरत नहीं है और उनकी रिहाई पर अदालत को फैसला करना है। उन्होंने कहा, ''हम लोगों को माफ कर रहे हैं किसी के प्रति हमारे मन में द्वेष भाव नहीं है, किसी के प्रति नफरत की भावना नहीं है और यह (उनकी रिहाई पर) अदालत को तय करना है।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''आपको हितधारकों से बात करने की जरूरत होती है, इस प्रकार की चीजों पर हमने अच्छा काम किया है।'' लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के विजयी होने के प्रति भरोसा व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने सेवा और वस्तु कर (जीएसटी) में सुधार, इसका सरलीकृत रूप लाने और न्यूनतम आमदनी की गारंटी स्कीम जैसी पहल शुरू करने का वादा किया।

लड़ाकू विमान की क्षमता पर कोई सवाल नहीं, भ्रष्टाचार मुद्दा है

राफेल सौदे पर उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमान की क्षमता पर कोई सवाल ही नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार का मुद्दा है और इसकी जांच कराए जाने की जरूरत है। क्या सत्ता में आने पर उनकी पार्टी सौदे को खत्म कर देगी, तो इसका कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) भ्रष्ट व्यक्ति हैं, उन्होंने राफेल सौदे पर चल रही वार्ता को नजरअंदाज कर अलग से बातचीत की।''

मोदी पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री जिस तरह छात्रों से संवाद करते हैं, उस तरह मीडिया को संबोधित क्यों नहीं करते। उन्होंने पूछा, ''आप (मोदी) क्यों छिप रहे हैं?'' राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री में मीडिया का सामना करने का साहस होना चहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी