न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 May 2019 2:09:06

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पार्टी को सिर्फ 52 सीटें मिली हैं। आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत 17 केंद्र शासित प्रदेश और राज्य हैं जहां कांग्रेस खाता भी खोलने में नाकाम रही। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कांग्रेस को एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष का पद मिल पाना मुश्किल लग रहा है। लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या 543 है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल करने के लिए कम से कम इसका 10 फीसदी यानि 55 सीटों की जरूरत होती है और कांग्रेस को केवल 52 सीटें मिली हैं। 2014 में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। गुरुवार को भी इस तरह की खबरें आईं थीं कि राहुल गांधी ने नतीजों के बाद इस्तीफे की पेशकश की है, हालांकि बाद में पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे नकार दिया।

गुरुवार को मीडिया के सामने आए राहुल ने कहा, 'हार की सौ फीसदी जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है और कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी की विचाराधारा जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में जवाबदेही को लेकर चर्चा होगी।

अमेठी में राहुल को स्मृति ईरानी के सामने 55120 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि केरल की वायनाड सीट से उन्हें 431770 वोटों से जीत मिली। अमेठी से मिली हार पर उन्होंने कहा, 'मैं स्मृति ईरानी को बधाई देता हूं। वहां की जनता ने अपना फैसला दिया है। उम्मीद करता हूं कि वह अमेठी की प्यार से देखभाल करेंगी।' कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी।

congress president rahul gandhi,rahul gandhi may resign,congress,priyanka gandhi,sonia gandhi,news,news in hindi

यूपी में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राज बब्बर ने राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा। पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वी वैथीलिंगम पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट पर एक लाख 97 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी वैथीलिंगम को उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और एआईएनआरसी के उम्मीदवार डॉक्टर नारायणसामी के मुकाबले 4,44,981 वोट मिले वहीं नारायणसामी को 2,47,956 वोट मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत