शनिवार को दिल्ली में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रों से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 'कांग्रेस की सरकार आयेगी तो उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा।' इस दौरान उन्होंने कई मसलों पर युवाओं से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि 'आज अर्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा नहीं मिलता लेकिन, कांग्रेस की सरकार आयेगी तो उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा।' बेरोजगारी के मुद्दे पर राहुल ने कहा कि 'जब आप भारत, अमेरिका और यूरोप के देशों को देखेंगे तो सबसे बड़ी समस्या नौकरियों की हैं। इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा, यही कारण है कि गुस्सा बढ़ रहा है और दक्षिणपंथी संगठन उस गुस्से का इस्तेमाल कर रहे हैं।हमारी सरकार मानना ही नहीं चाहती कि नौकरियों का संकट है। इस देश के युवा ही वास्तव में इस देश को प्रगति की ओर ले जाने में सक्षम हैं।'
राहुल ने इस दौरान कहा, 'पिछले 5 साल में सरकार ने 15-20 उद्योगपतियों का बैंक कर्ज माफ किया है, लेकिन जब किसानों ने अपना कर्जा माफ करने के लिए कहा तो सरकार ने मना कर दिया। भारत में संपत्ति का केंद्रीकरण हो रहा है। हम मूल रूप से इसके खिलाफ हैं।'
Congress President Rahul Gandhi during an interaction with university students in Delhi: Soldiers of paramilitary forces should get the status of martyrs, if our government comes to power they will get that status. pic.twitter.com/jNDQMbwboh
— ANI (@ANI) February 23, 2019














