न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हमने मसूद अजहर को पकड़ा, BJP ने हवाई जहाज में बिठाकर पाकिस्तान भेज दिया : राहुल गांधी

पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि पुलवामा हमले का जिम्मेदार आतंकी मसूद अजहर को कांग्रेस सरकार ने पकड़ा था लेकिन बीजेपी की सरकार ने हवाई जहाज में बिठाकर पाकिस्तान भेज दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Mar 2019 8:31:53

हमने मसूद अजहर को पकड़ा, BJP ने हवाई जहाज में बिठाकर पाकिस्तान भेज दिया : राहुल गांधी

मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्किंग कमिटी की मीटिंग के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को किसानों, जवानों, न्यायपालिका और रोजगार के मुद्दे पर जमकर घेरा। राहुल ने कहा, 'हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। आज 45 साल से ज्यादा बेरोजगारी है। मोदीजी मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया की बात करते हैं लेकिन सच यह है कि हिंदुस्तान का युवा अलग-अलग प्रदेशों में रोजगार ढूंढते भटक रहा है। दूसरा मुद्दा किसानों का है- गुजरात के चुनाव में हमने किसानों की बात की और किसानों ने गुजरात में हमारा पूरा साथ दिया। नरेंद्र मोदीजी 3.5 लाख करोड़ रुपये का 15 लोगों का कर्जा माफ करते हैं लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं करते और उल्टा अरुण जेटली जी कहते हैं कि किसानों का कर्जा माफ करना हमारी पॉलिसी नहीं है। वही इसके साथ पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि पुलवामा हमले का जिम्मेदार आतंकी मसूद अजहर को कांग्रेस सरकार ने पकड़ा था लेकिन बीजेपी की सरकार ने हवाई जहाज में बिठाकर पाकिस्तान भेज दिया।

'हमने मसूद अजहर को पकड़ा, बीजेपी ने छोड़ दिया'

पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, 'मसूद अजहर ने पुलवामा में अटैक किया। मैं मोदीजी से पूछना चाहता हूं कि मसूद अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा? बीजेपी की सरकार ने विशेष हवाई जहाज में बिठाकर और देश का पैसा देकर उसे भेजा। हवाई जहाज में अजीत डोभाल भी एस्कॉर्ट बनकर पाकिस्तान गए। आप देशभक्ति की बात करते हैं। हमने मसूद अजहर को पकड़ा था लेकिन आपने छोड़ दिया। जिस दिन पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई हो रही थी, उसी दिन मोदीजी ने अपने दोस्त के नाम देश के पांच एयरपोर्ट कर दिए।

राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'दो विचारधाराओं की लड़ाई है- एक महात्मा गांधी की है और दूसरी शक्तियां इस देश को कमजोर करने में लगी हैं। आप देखिए कि इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जज प्रेस के पास जाते हैं और कहते हैं कि हमें काम करने नहीं दिया जा रहा है और उसके एकदम बाद जज लोया जी का नाम लेते हैं। आमतौर पर जनता सुप्रीम कोर्ट के पास जाती है न्याय के लिए लेकिन आज के हिंदुस्तान में सुप्रीम कोर्ट के जज जनता के सामने न्याय मांगते हैं। हिंदुस्तान की संस्थाओं पर आक्रमण चालू है। लोगों को बांटा जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है और सच्चे मुद्दों की बात सरकार नहीं करती है।'

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'बीमा का पैसा किसान देते हैं लेकिन नुकसान होने पर 15 अमीरों की जेब में पैसा जाता है। हमने तीन प्रदेशों में कर्जमाफी का वादा किया और 10 दिन भी नहीं लगे, सिर्फ दो दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करके दिखाया। मुझे दुख होता है कि गुजरात के किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए लेकिन मैं जानता हूं कि आपकी भी जरूरत है।

राहुल गांधी ने कहा 'चौकीदार', जनता से आवाज आई 'चोर है'

राफेल मुद्दे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने मंच से जैसे ही कहा कि 'चौकीदार', जनता से आवाज आने लगी- 'चोर है'। इसपर राहुल ने कहा, '2014 के चुनाव में मोदीजी ने कहा था कि चौकीदार बनाओ, पीएम नहीं। ये देखिए मैंने चौकीदार शब्द बोला और लोग चोर बोल रहे हैं। हर स्टेज से मोदी देशभक्ति की बात करते हैं। वायुसेना की प्रशंसा करते हैं लेकिन वह देश को यह नहीं बताते कि वह वायुसेना की जेब से 30 हजार करोड़ चोरी करके पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में क्यों डाला।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल