न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2024 से पहले फिर हो सकता है पुलवामा जैसा हमला : कांग्रेस नेता

पुलवामा हमले को लेकर राहुल गांधी के सवालों के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए विवादित बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 12:27:46

2024 से पहले फिर हो सकता है पुलवामा जैसा हमला : कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले की कल पहली बरसी थी। जहां एक तरफ पूरा देश इस हमले में शहीद गए 40 जवानों को याद कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को सवाल के कठघरे में खड़ा कर दिया। राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए सरकार से तीन सवाल पूछे।

- पुलवामा आतंकी हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ?

- पुलवामा आतंकी हमले को लेकर हुई जांच से क्या निकला?

- सुरक्षा में चूक के लिए मोदी सरकार में किसकी जवाबदेही तय हुई?

पुलवामा हमले को लेकर राहुल गांधी के सवालों के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए विवादित बयान दिया है। उदित राज ने कहा 2024 में चुनाव से पहले और पुलवामा अटैक हो सकता है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए सरकार ने 40 जवानों की जान का सौदा किया। उदित राज केंद्र पर निशाना साधते हुए शहीदों की जाति और वर्ग का भी हवाला दे दिया।

पुलवामा में उन्होंने सरकार का हाथ बताते हुए ट्वीट किया, 'जो लोग सत्ता पाने के लिए गुजरात में नरसंहार करवा सकते हैं, वो सत्ता बनाए रखने के लिए 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं। इनके लिए देशभक्ति और राष्ट्रवाद जनता को भरमाने का एक टूल भर है।'

एक अन्य ट्वीट में उदित राज ने कहा, 'सोशल मीडिया पर राष्ट्रवाद का प्रचार करने वाले लोग अक्सर उच्च जाति के होते हैं और जिन सैनिकों ने मुख्य रूप से हमले में अपनी जान गंवाई वे SC/ST/OBC समुदायों से आते हैं। हाशिए पर खड़े समुदायों को सत्ताधारी सवर्णों की देशभक्ति की कीमत चुकानी पड़ती है।'

उदित राज ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ' राहुल जी ने बहुत ही माकूल सवाल किया है। पूरे देश को पूछना चाहिए इनसे कि पुलवामा हमले में क्या सच्चाई है। जब 14 फरवरी 2019 को ये हुआ तो बीजेपी के कार्यकर्ता पूरे देश में कैंडल मार्च निकालने लगे। ये विपक्ष का काम है। पक्ष का काम है तुरंत पता लगाइए। पक्ष-विपक्ष दोनों के काम को बीजेपी ने अपने ऊपर ले लिया और उससे चुनाव जीते जो राहुल जी ने उठाया है। हम पूरा समर्थन करते हैं। जांच होनी चाहिए वरना 2024 से पहले भी ऐसा कुछ होगा इस देश में।'

बता दे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि अगर देश पूछेगा कि इंदिरा-राजीव की हत्या का किसे फायदा हुआ तो क्या बोलोगे। कपिल मिश्रा ने लिखा कि शर्म करो राहुल गांधी। पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ, फिर क्या बोलोगे। इतनी घटिया राजनीति मत करो, शर्म करो।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले के बाद कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। क्योंकि जम्मू-कश्मीर में जब इतना बड़ा सेना का काफिला जा रहा था, तब वहां पर एक सामान्य गाड़ी कैसे रास्ते में आ गई। उसमें इतना RDX भरा हुआ था कि सीआरपीएफ की पूरी गाड़ी ही उड़ गई। इस फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। जिस वक्त पुलवामा का आतंकी हमला हुआ था, उसके बाद भारतीय सेना ने इसका बदला लिया था और पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर बम दागे थे। इस करारे जवाब में कई आतंकी मारे गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर