न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने नरेश अग्रवाल पर साधा निशाना कहा - फायदा देख कर दूसरी पार्टी में कूद पड़ते हैं, ये मर्द की पहचान है?

कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सदस्‍य रेणुका चौधरी ने नरेश अग्रवाल की तीखी आलोचना की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Mar 2018 7:35:08

कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने नरेश अग्रवाल पर साधा निशाना कहा - फायदा देख कर दूसरी पार्टी में कूद पड़ते हैं, ये मर्द की पहचान है?

बीजेपी ज्वाइन करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा जया बच्चन पर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है। हालांकि उन्होंने इस बयान पर खेद भी जता दिया है और पार्टी की तरफ से भी उनको चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन टिप्‍पणी पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सदस्‍य रेणुका चौधरी ने नरेश अग्रवाल की तीखी आलोचना की है। रेणुका ने कहा, ‘जया जी एक अचीवर हैं। अमिताभ बच्‍चन से शादी होने से पहले भी वह जया बहादुरी के नाम से प्रसिद्ध थीं। सारी पार्टी घूमते हैं नरेश अग्रवाल, फायदा देख कर दूसरी पार्टी में कूद पड़ते हैं, ये मर्द की पहचान है? वह क्‍या सोचते हैं इसका कोई मतलब नहीं है। सवाल यह है कि बीजेपी क्‍या कर रही है।'

सुषमा स्‍वराज ने सार्वजनिक तौर पर लताड़ लगाई

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने जया बच्‍चन पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने को लेकर नरेश अग्रवाल को सार्वजनिक तौर पर लताड़ लगाई थी। उन्‍होंने ट्वीट किया था, ‘श्री नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल हुए हैं, उनका स्‍वागत है। लेकिन, जया बच्‍चन जी के विषय में उनकी टिप्‍पणी अनुचित और अस्‍वीकार्य है।’

अखिलेश यादव भी काफी नाराज हैं

नरेश अग्रवाल के इस बयान से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी काफी नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जया बच्चन पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए वह बीजेपी के नरेश अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं।

कुमार विश्‍वास ने भी सुषमा स्‍वराज के बयान का स्‍वागत किया

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्‍वास ने भी सुषमा स्‍वराज के बयान का स्‍वागत किया था। AAP नेता ने ट्वीट किया था, ‘एक भीषण अवसरवादी की भाषाई लंपटता को सार्वजनिक रूप से लताड़ कर आपने अपने प्रति हमारा आदर और प्रगाढ़ कर लिया सुषमा दी।’

congress,jaya bachchan,renuka chawdhury,naresh agrawal,sushma swaraj,akhilesh yadav,kumar vishwas,harsimrat kaur badal

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी बयान पर कड़ी आपत्ति जताई

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी सपा के पूर्व नेता नेरश अग्रवाल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्‍होंने कहा, ‘यह बहुत दुखद है। यदि निर्वाचित प्रतिनिधि ही इस तरह से बात करेंगे तो उनमें और सड़क छाप रोमियो में क्‍या फर्क रह जाएगा। यहां तक कि फिल्‍मों में पुरुष भी नाचते-गाते हैं तो इस तरह की बातें सिर्फ महिलाएं के लिए क्‍यों कही जाती हैं?’

जया बच्चन का पलटवार

जया बच्चन ने कहा कि मैं बहुत जिद्दी महिला हूं। मैं उनकी बात का कोई जवाब नहीं दूंगी। जया ने कहा कि "नरेश अग्रवाल ने फिल्मों में काम करने वाली से मेरी तुलना कर दी, उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया" लेकिन मैंने इसको भी बहुत उचित नहीं समझा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत