न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं, संसद भी इससे बची हुई नहीं है : कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी

रेप और कास्टिंग काउच पर मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान के विवादित बयान पर उठा हंगामा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इसी बीच कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Apr 2018 4:57:05

कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं, संसद भी इससे बची हुई नहीं है : कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी

रेप और कास्टिंग काउच पर मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान के विवादित बयान पर उठा हंगामा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इसी बीच कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है। यह हर जगह होता है। संसद भी इससे बची हुई नहीं है। रेणुका ने कास्टिंग काउच को ऐसी सच्चाई बताया है, जो हर क्षेत्र में देखी जा सकती है। उन्होंने कहा यह एक कड़वा सच है। ऐसा मत सोचिए कि संसद या फिर दूसरी काम करने की जगहें इससे बची हुई है। यह ऐसा समय है जब भारत ने आवाज उठानी शुरू की है और कहा है- मी टू।' यानी, हम भारतीय अब कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं और बता रहे हैं कि उनके साथ भी ऐसा हुआ है।

बता दे, कास्टिंग काउच को लेकर कोरियोग्राफर सरोज खान ने मीडिया में बयान दिया था कि ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है, यहां तो हर कोई ये ही सोचता है कि कैसे उसे कोई लड़की अकेले में मिल जाए। हर कोई बस लड़की पर हाथ साफ करना चाहता है लेकिन हमारी इंडस्ट्री में लड़की को केवल रेप करके छोड़ा नहीं जाता है बल्कि उसे रोजी-रोटी भी देते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ फ‍िल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए, वैसे भी ये सारी चीजें लड़की के ऊपर है कि वो क्‍या करना चाहती है। तुम ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत आओ, अगर तुम्‍हारे पास कला है तो अपने आपको इंडस्‍ट्री में बेचने की क्‍या जरूरत है। हालांकि सरोज खान के इस बयान के बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली है।

तेलुगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी,सोफी चौधरी समेत कई लोगो ने सरोज खान का विरोध किया है, सोफी ने कहा कि काम के लिए कोई भी लड़की किसी के साथ सोना नहीं चाहती है, लेकिन उसे इतना मजबूर किया जाता है कि उसके पास और कोई ऑप्शन नहीं बचता है, सोशल मीडिया पर सरोज खान के इस तरह के बयान का सिर्फ सोफी ही नहीं बल्कि बहुत लोग निंदा कर रहें हैं।

हाल ही में रणबीर कपूर ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्होंने कभी इसका सामना नहीं किया है। लेकिन अगर यह बॉलीवुड में होता है तो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन