न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कही ये बातें...

लोकसभा में आज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Jun 2019 3:37:38

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कही ये बातें...

लोकसभा में आज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया। इस दौरान बीजेपी सांसदों ने हंगामा किया। बता दें कि आज लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी से सीधा सवाल पूछा कि क्या वह 2 जी और कोयला घोटाला में किसी को पकड़ पाए हैं। इतना ही नहीं चौधरी ने कहा, 'आप सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सलाखों के पीछे भेज पाए? आप उनको चोर कहते हुए सत्ता में आए तो अब वो संसद में कैसे बैठे हैं'।

गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पीएम मोदी और बीजेपी लगातार गांधी परिवार का नाम घोटालों से जोड़ते रहे हैं। पीएम मोदी ने 2 जी घोटालों में सीएजी की ओर से आंकी गई राशि को सीधे सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ के गेट तक ले जाते थे। वह चुनावी रैली में कहते थे कि 2 जी घोटाला में इतने रुपये का घोटाला हुआ था कि अगर जीरो यहां से लिखना शुरू करें तो सीधे 10 जनपथ के गेट तक पहुंच जाएंगे।

इसी तरह कोयला घोटाले में वह तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को निशाने पर लेते थे। लेकिन बीते 5 सालों के कार्यकाल में इन घोटालों में एक भी नेता के खिलाफ भी आरोप साबित नहीं हुए हैं। यहां तक 2 जी घोटाला मामले में एक बार जेल जा चुके डीएमके नेता कनिमोई और ए। राजा को भी बरी कर दिया। दिल्ली की विशेष अदालत ने इन सभी के खिलाफ सबूत नहीं पाया। इससे मोदी सरकार की खूब किरकिरी हुई थी।

कहां मां गंगा और कहां गंदी नाली

वही इसके साथ अधीर रंजन चौधरी ने इंदिरा गांधी और पीएम मोदी की तुलना के संदर्भ में कहा कि कहां मां गंगा और कहां गंदी नाली। अधीर रंजन के इस बयान के बाद हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''हम पीएम का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसी तुलना करने और बोलने पर मजबूर न करें।'' इस दौरान लोकसभा में आसन पर बैठे राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई आपत्तिजनक टिप्पणी होगी तो उसे निकाल दिया जाएगा।

सदन में बालाकोट एयर स्ट्राइक की कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तारिफ की। इससे पहले बता दें कि आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने की। उन्होंने इस दौरान सदन में बोलते हुए कहा कि लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े करने तक जंग रहेगी और पाकिस्तान जिंदाबाद, अफजल गुरु जिंदाबाद के नारे लगाते हैं क्या उन्हें देश में रहने का अधिकार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह