न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस के कारण हुई देरी : पीएम मोदी, 15 बातें

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में अवरोध उत्पन्न करने के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Nov 2018 10:42:52

राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस के कारण हुई देरी : पीएम मोदी, 15 बातें

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में रविवार को यहां एक आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीति में सबसे ज्यादा गिर गई है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में अवरोध उत्पन्न करने के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

- पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को राज्यसभा भेजा, जहां हमारे पास बहुमत नहीं है..जहां आंकड़े अलग हैं। इसीलिए कांग्रेस ने दूसरी रणनीति अपनाई है।"

- उन्होंने कहा, "जब अयोध्या का मामला चल रहा था, कांग्रेस के एक नेता और राज्यसभा सदस्य सर्वोच्च न्यायालय से इस मामले की सुनवाई 2019 तक रोकने के लिए बोल रहे थे, क्योंकि तब तक कई चुनाव होने हैं।"

- पीएम मोदी कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का हवाला दे रहे थे, जिन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई जुलाई 2019 तक टालने का आग्रह कर रहे थे।

- उन्होंने कहा, "क्या देश के न्याय तंत्र को इस तरह से राजनीति में ढकेलना सही है? क्या सर्वोच्च न्यायालय और न्याय तंत्र पर दवाब डालना सही है? लेकिन कांग्रेस नेता ने सर्वोच्च न्यायालय में बेशर्मी से इसकी मांग की।"

- यह कहते हुए कि वे कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश अगर राजनीतिक उद्देश्यों के तहत न्यायिक कार्यक्रम तय नहीं करता है तो वे सर्वोच्च न्यायालय में अवरोध उत्पन्न कर देते हैं जो अयोध्या जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर जनता को न्याय देना चाहता है।"

- उन्होंने कहा कि इसके बाद कांग्रेस ने न्यायाधीशों को उन पर महाभियोग लगाने का डर दिखाने का नया खेल शुरू किया।

- 'जय श्री राम' के नारों के बीच मोदी ने कहा, "यह खतरनाक खेल है। महाभियोग के नाम पर कांग्रेस न्यायिक तंत्र को पटरी से उतारने का अपराध कर रही है। यह सर्वोच्च न्यायालय को एक संवेदनशील मुद्दे की सुनवाई करने से रोक रही है।"

- उन्होंने कहा, "कांग्रेस को न्याय तंत्र और न्यायाधीशों पर बिल्कुल विश्वास नहीं है और वह राज्यसभा में बहुमत के बल पर महाभियोग लाकर देश पर नियंत्रण करना चाहती है। उन्हें कभी माफी नहीं मिलेगी।"

- प्रधानमंत्री ने कहा कि वे न्यायाधीशों और न्यायतंत्र को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जब तक सत्ता में है, वह कांग्रेस को लोकतंत्र के मंदिर में काले कारनामे नहीं करने देगी।

- उन्होंने कहा, "हम पूरी ताकत से इसे रोकेंगे। मैं न्यायाधीशों को महाभियोग की धमकियों से ना डरने के लिए कहना चाहता हूं। आप हिम्मत के साथ न्याय मार्ग पर चलते जाइए। देश आपके साथ चलेगा। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं।"

- उन्होंने संसदीय कार्यवाही रोकने के लिए भी कांग्रेस पर हमला किया और बौद्धिकों से उनके कामों का विश्लेषण करने का आग्रह किया।

- कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति खेलने और जातिवादी राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी सबसे ज्यादा गिर गई है।

- उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संरक्षण में हो रहा है।

- उन्होंने कहा, "कांग्रेसी मेरी मां को गाली दे रहे हैं। वे मेरी जाति पूछ रहे हैं। मुझे बिल्कुल आश्चर्य नहीं है। जो भी बोल रहा है वह नामदार के आदेश पर बोल रहा है।"

- उन्होंने कहा कि जातिवादी राजनीति करने वाली कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, क्योंकि वे उनकी पार्टी के विरोधी थे। प्रधानमंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया कि अंबेडकर किस पार्टी के समर्थक थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत