न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में दिखी विपक्षी एकता, प्रधानमंत्री के फिटनेस वीडियो पर हुई चर्चा

विपक्षी एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को इफ्तार पार्टी रखी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Jun 2018 6:54:15

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में दिखी विपक्षी एकता, प्रधानमंत्री के फिटनेस वीडियो पर हुई चर्चा

विपक्षी एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को इफ्तार पार्टी रखी। लेकिन सबकी नजर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर रही। इस बीच, विपक्षी नेताओं के बीच प्रधानमंत्री के फिटनेस वीडियो पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने फिटनेस वीडियो को अजीब करार दिया।

राजधानी के पंचतारा होटल में हुई इफ्तार पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मेज पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, बसपा नेता सतीशचंदर मिश्रा, तृणमूल कांग्रेस से दिनेश त्रिवेदी और डीएमके से कनिमोझी मौजूद थी। राहुल गांधी और प्रणब मुखर्जी ने कई बार आपस में बात भी की।

प्रधानमंत्री के फिटनेस वीडियो पर हुई चर्चा

- इस बीच राहुल गांधी ने चर्चा शुरु करते हुए पास बैठे सीताराम येचुरी और दिनेश त्रिवेदी से पूछा कि आपने प्रधानमंत्री का फिटनेस वीडियो देखा है।
- कुछ देर रुककर उन्होंने कहा यह बहुत अजीब है।
- इस पर दिनेश त्रिवेदी और सीताराम येचुरी जोर से हंस पड़े।
- येचुरी ने हंसते हुए राहुल गांधी से पूछा कि आपने भी फिटनेस वीडिया बनाया है, इस पर सभी हंस पड़े।

राहुल गांधी को टोपी पहनाई

- इफ्तार पार्टी में पार्टी के एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को टोपी पहनाई। राहुल गांधी कुछ देर तक टोपी पहने रहे, इसके बाद उन्होंने उतार कर रख दी।
- इफ्तार पार्टी में सबकी नजर प्रणब मुखर्जी पर रही। कई लोगों ने उनसे बात करने की भी कोशिश की, पर प्रणब दा सिर्फ मुस्कुराए, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
- राहुल गांधी बीच में अपनी टेबल से उठकर विदेशी राजनायिक की मेज पर भी गए। इसके साथ वह दूसरे विपक्षी नेताओं से भी मिले।

बड़े नेता गैर हाजिर

- कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में कई विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया पर विपक्ष के नेता गैरहाजिर रहे। जबकि दो साल पहले तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी की इफ्तार पार्टी में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, जेडीयू से नीतीश कुमार और नेशनल कांफ्रेस ने उमर अब्दुल्ला ने हिस्सा लिया था।
- पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इफ्तार का कार्यक्रम कुछ दिन पहले ही तय किया गया है। इसलिए, वरिष्ठ नेता नहीं आ पाए। क्योंकि, कई विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं के पहले से कार्यक्रम तय थे।
सपा से कोई नहीं

- इफ्तार पार्टी में सीपीएम से सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस से दिनेश त्रिवेदी, राजद से मनोज झा, बसपा से सतीश चंद्र मिश्रा, जेडीएस से दानिश अली, डीएमके से कनिमोई, जेएमएम से हेमंत सोरेन, एनसीपी से डीपी त्रिपाठी और एआईयूडीएफ से बदरुद्दीन अजमल शामिल थे। समाजवादी पार्टी की तरफ से इफ्तार में कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत