न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में Air Strike : सबूत मांगने पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, कहा - 'कांग्रेस के बड़े नेता भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने में लगे हुए हैं'

कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष पाकिस्तान में आतंकियों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद मारे गए आतंकियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Mar 2019 2:56:50

पाकिस्तान में Air Strike : सबूत मांगने पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, कहा - 'कांग्रेस के बड़े नेता भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने में लगे हुए हैं'

कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष पाकिस्तान में आतंकियों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद मारे गए आतंकियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इस ऑपरेशन में मरने वाले आतंकियों की संख्या क्या थी? इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि कांग्रेस नेताओं को भारत की सेना और वायुसेना पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों को साजिश बताया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा है, ‘’कांग्रेस के नेताओं को भारत की सेना और वायुसेना पर विश्वास नहीं है, लेकिन दूर कहीं कुछ छपता है तो हमें उनपर विश्वास है।’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस के बड़े नेता भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने में लगे हुए हैं।’’

रविशंकर प्रसाद ने बताया है कि बीजेपी ने अपने ग्राम पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ताओं से कह दिया है कि वह कांग्रेस के इन नेताओं को बेनकाब करे और इस मुद्दे पर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछें। उन्होंने कहा, ‘’अब यह दलील नहीं चलेगी कि कांग्रेस इन नेताओं के बयानों से अपने को अलग कर ले।’’

congress,air strike,bjp,pakistan,pulwama,pulwama terror attack

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘’दिग्विजय सिंह पुलवामा के आतंकी हमले को दुर्घटना कह रहे हैं और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं? यह वही व्यक्ति है जो ओसामा बिन लादेन के लिए ओसामा जी और हाफिज सईद जी जैसी उपमाओं का इस्तेमाल करते रहे हैं।’’

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘’कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और पी चिदंबरम भी ट्वीट करके और अंतरराष्ट्रीय मीडिया का सहारा लेकर वायुसेना पर सवाल उठा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘’हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि भारतीय वायुसेना ने जो स्ट्राइक की है उसके ठोस प्रमाण उपलब्ध हैं। आतंकवाद के ढांचे को इससे नुकसान हुआ है। कांग्रेस के इन नेताओं को न अपनी सेना पर भरोसा है और न सरकार पर।’’

वही आज पहली बार भारतीय वायुसेना के द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए आतंकियों को लेकर अधिकारिक बयान आया है। पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि भारतीय वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गए हैं। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा है, 'हमले से पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उस अड्डे पर 250 से ज्यादा आतंकियों के होने की खबर थी, क्योंकि वायुसेना के हमले में वो आतंकी कैंप पूरी तरह तबाह हो गया, इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां 250 आतंकी मारे गए हैं।' जनरल वीके सिंह ने ये भी साफ किया कि 26 फरवरी को वायुसेना ने पाकिस्तान में मसूद अजहर के सिर्फ एक ठिकाने पर बमबारी की थी जो बालाकोट में है।

congress,air strike,bjp,pakistan,pulwama,pulwama terror attack

कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी ने 250 आतंकियों के मारे जाने के दावा किया था। जिसके बाद विपक्ष ने बीजेपी पर सेना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था। अमित शाह के इन दावों पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा 'क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है? सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता। अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? देश को सेना पर भरोसा है, क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं?'.

राजनीतिक पार्टियों को ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए- बाबा रामदेव

वायुसेना के हवाई हमले को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है, ‘’सेना और सरकार की नीयत पर सवाल उठाना गलत है। जब देश के प्रधानमंत्री और सुरक्षा संस्थानों ने कह दिया है कि एयर स्ट्राइक हुई है तो उसपर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। जिस स्थान को टारगेट किया गया था, वहां 250 मोबाइल एक्टिव थे, ऐसे में वह पेड़-पौधे मोबाइल से बात नहीं करते। राजनीतिक पार्टियों को ऐसी ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए।’’

हमले के दौरान जैश कैंप में एक्टिव थे 300 मोबाइल

नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) के सर्विलांस से खुलासा हुआ है कि जब बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की, उस समय वहां पर 300 से ज्यादा मोबाइल फोन एक्टिव थे। इससे साफ होता है कि भारतीय वायुसेना ने जिस समय बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला किया, उस समय वहां पर 300 आतंकी मौजूद थे। इसके अलावा बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंप में 300 आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी RAW ने भी उपलब्ध कराई थी। खुफिया एजेंसियों ने भी सैटेलाइट के जरिए जैश के बालाकोट कैंप में काफी संख्या में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी जुटाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत