न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत बोले- पार्टी ने 70 सालों के इतिहास में पहली बार 'भारत बंद' बुलाया, पढ़ें- ऐसे ही कुछ और बड़े बयान

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने और रुपये की गिरावट के विरोध में कांग्रेस (Congress) ने आज (सोमवार) को भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Sep 2018 6:32:22

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत बोले- पार्टी ने 70 सालों के इतिहास में पहली बार 'भारत बंद' बुलाया, पढ़ें- ऐसे ही कुछ और बड़े बयान

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने और रुपये की गिरावट के विरोध में कांग्रेस (Congress) ने आज (सोमवार) को भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है। बंद में 21 दलों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्‍पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि पीएम मोदी कुछ नहीं कहते। जो युवा, किसान और महिलाएं सुनना चाहती हैं उस पर कुछ नहीं कहेंगे। कांग्रेस ने 70 सालों के इतिहास में पहली बार 'भारत बंद' बुलाया है। इस बंद में कई बिहार, मध्य प्रदेश में हिंसा और तोड़फोड़ की भी खबरें आई हैं। वहीं बिहार के जहानाबाद में जाम में फंसने की वजह से एक बच्ची की भी मौत की खबर है। हालांकि एसडीओ का कहना है कि बच्ची की मौत जाम में फंसने की वजह से नहीं हुई। लेकिन परिजनों का दावा है कि अगर वाहन समय से मिल जाता तो उसको बचाया जा सकता था। फिलहाल भारत बंद कितना सफल रहा है इसको लेकर भी कई तरह के दावे हैं। कांग्रेस जहां इसको पूरी तरह से सफल बता रही है तो बीजेपी ने इसको विफल करार दिया है। भाजपा ने कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि में सरकार का कोई हाथ नहीं है। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन का प्रभावित होना है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा अस्वीकार्य है। इसी बीच नेताओं के बीच भी बयानबाजी जारी है।

- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह


मानमोहन सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेताओं का शामिल होना बहुत महत्वपूर्ण कदम है। मोदी सरकार ऐसा बहुत कुछ कर चुकी है जो हद को पर कर चुका है। इस सरकार को बदलने का समय आने वाला है। आज किसान, नौजवान सहित हर तबका परेशान है।

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी


पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और राफेल मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2019 में विपक्षी दल मिलकर भाजपा को हराएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पिछले साढ़े चार वर्षों में भारत के लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है। 'भारत बंद' के तहत रामलीला मैदान के निकट आयोजित विरोध प्रदर्शन में गांधी ने कहा, ''2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। जनता ने भरोसा कर उनकी सरकार बनवायी। अब लोगों को साफ़ एहसास हो गया उन्होंने साढ़े चार साल में क्या किया।'' राहुल गाँधी ने कहा पीएम मोदी पता नहीं कौन सी दुनिया में हैं भाषण देते रहते हैं। देश उनको देखकर तंग आ गया है। स्वच्छ भारत की बात करेंगे। पूरे देश में टॉयलेट बना दिये हैं, टॉयलेट में पानी नहीं है।

पूरे देश में नरेन्द्र मोदी जी घूमते थे और कहते थे देखो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन आज प्रधानमंत्री जी एक शब्द नहीं कहते है। युवा जो सुनना चाहता है उसके बारे में प्रधानमंत्री जी कुछ नहीं कहते। गैस 400 से रुपये से आज 800 रुपये हो गई है। 70 साल में इतना कमजोर नहीं रहा है रुपया। किसानों, मजदूरों को रास्ता नहीं दिख रहा है, सिर्फ 15-20 बड़े उद्योगपतियों को रास्ता दिख रहा है।

- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव


बिहार में विपक्षी के नेता, 'श्री रविशंकर प्रसाद जी, बिहार में आपकी सरकार है, तनी डीएम-एसडीओ से बतिया लीजिये। वो कह रहे है उस बच्ची की मौत भारत बंद से नहीं दूसरे कारणों से हुई है। स्वास्थ्य मंत्री आपके हैं उनसे कारण पूछिए? श्री राहुल गांधी जी से सवाल पूछने से पहले अपने जीवन का कोई पहला चुनाव जीतकर आइये'। वहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुये कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री मुंह में दही जमाए क्यों बैठे हैं। पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों पर क्यों नहीं बोल रहे? क्या तब बोलेंगे जब सीटें कम मिलेंगी? जैसे नोटबंदी का डेढ़ साल बाद विरोध किया था। चाचा, समाजवादी हैं तो बोलिए अगर पूंजीवादी बन गए तो फिर दही क्या आइसक्रीम जमाइये। जनता सब देख लेगी'।

- कांग्रेस नेता अशोक गहलोत

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, 'आज का भारत बंद पूरे देश में सफल रहा। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी भारत बंद का आह्वान नहीं किया और न ही हमारा इसमें यकीन है, लेकिन जब से मोदी सरकार आई है, परिस्थियां ऐसी बनीं जिसकी वजह से यह हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों ने स्‍वेच्‍छा से सरकार के खिलाफ भारत बंद में हिस्‍सा लिया और उसे सबक सिखाया। कम से कम अब सरकार को कीमतें कम करनी चाहिए। लेकिन वो बिल्‍कुल भी चिंतित नहीं हैं। इसलिए हम सब को लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत है, यह खतरे में है।

- कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा, ''जब हम सरकार में थे तो डीजल 55. 59 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर थी और आज डीजल 73 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल करीब 80 रुपये प्रति लीटर है। ''

- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के ‘भारत बंद’ को विफल करार देते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि में सरकार का कोई हाथ नहीं है और इसका कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन का प्रभावित होना है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा अस्वीकार्य है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में सवाल किया, ‘‘क्या लोकतंत्र में राजनीति हिंसा के माध्यम से होगी’'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल