न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस का हमला- वोट के लिए सेना का इस्तेमाल कर रही भाजपा

सीमा पार आंतकी ठिकानों पर सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो आने के एक बार फिर देश की राजनीति गरमा गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Jun 2018 1:25:33

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस का हमला- वोट के लिए सेना का इस्तेमाल कर रही भाजपा

सीमा पार आंतकी ठिकानों पर सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो आने के एक बार फिर देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सेना के बलिदान को वोट में बदलने की कोशिश सरकार न करे। पार्टी ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार एक तरफ तो जवानों की बहादुरी पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ वह सेना के बजट में कटौती और उसके साथ भेदभाव कर रही है। वहीं भाजपा ने कहा है कि इस वीडियो पर देश के हर नागरिक को गर्व करना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर सेना के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसके अलावा पूछा है कि इस वीडियो को जारी करने की जरुरत क्यों पड़ी।

सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई यह भी है कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनैतिक और चुनावी फायदा लेने के लिए आतुर भाजपा सरकार ने हर परंपरा और परिपाटी तोड़ दी। ये लोग फर्जी राष्ट्रवादी हैं जो सेना की बहादुरी पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जय जवान, जय किसान के नारे का राजनीतिक इस्तेमाल करने के बाद अब सर्जिकल स्ट्राइक की वीर गाथा के जरिए को वोट हथियाने की शर्मनाक कोशिश कर रही है।

भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक की वीरगाथा को वोट पाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। राष्ट्र को इस बात को समझने की जरुरत है कि जब भी मोदी सरकार विफल होती है, जब भी अमित शाह की भाजपा हारने लगती है वह अपने राजनीतिक फायदे के लिए सेना की बहादुरी का दुरुपयोग करने लगते हैं। '

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'मोदी सरकार जय जवान जय किसान के नारे का शोषण कर रही है और सर्जिकल स्ट्राइक पर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है। देश जानना चाहता है कि क्या अटल बिहारी वाजपेयी या मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सेना के ऑपरेशन इस तरह से नहीं हुए थे? भाजपा ने भारतीय सेना के अधिकारियों को बिना बताए उनका राशन एक साल से बंद कर रखा है, मसाला भत्ता कम कर दिया गया है और रेजीमेंट भत्ता आधा कर दिया है।'

सुरजेवाला ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो वोट के लिए जारी किए गए हैं। लेकिन जब सुरजेवाल से सवाल किया गया कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए गए थे और कई पार्टी के नेताओं ने सबूत मांगे थे तो कांग्रेस प्रवक्ता ने गोल-मटोल जवाब दिया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के ही 2 नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों (यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी) ने सवाल उठाए थे। यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। बता दें कि कांग्रेस नेता संजय निरुपम और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कुछ नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर सवाल उठाए थे।

सुरजेवाला ने आरोप लगया कि हमेशा से करमुक्त रहने वाले कैंटीन के सामान पर नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली ने जीएसटी लगा दिया है। भाजपा देश की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सेना से भेदभाव किया। वह सेना का राजनीतिक शोषण कर रही है। हम पूछना चाहते हैं कि क्या मोदी सरकार देश के जवानों की वीरगाथा का दुरुपयोग कर उनका इस्तेमाल वोट के लिए नहीं कर रही है? हम चाहते हैं कि भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर राजनीति ना करे।

सुरजेवाला के बयान पर भाजपा का पलटवार

भाजपा पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा देखिए यह बड़ा दुखद विषय है। आज एक ऐसा मौका है जिसपर हमें पाकिस्तान को चेतावनी देनी चाहिए कि अगर तू आतंकवाद को बढ़ावा देगा तो तेरा यही हश्र होगा। लेकिन कांग्रेस वही पार्टी है जो सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रही थी। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्ट्राइक को खून की दलाली बताया था।

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, चूंकि कांग्रेस इस तरह की वीडियो नहीं बना पाई क्योंकि उनके पास हैं ही नहीं है तो हम भी ऐसा ही नहीं कर सकते हैं। यह भाजपा के पक्ष में लोगों की भावनाओं का शोषण कैसे कर रहा है? अगर आपने ऐसा किया तो आपने छुपाया क्यों? यह पुरानी कहावत की तरह है कि अंगूर खट्टे होते हैं।

बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन सेना के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस रणबीर सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी साझा की थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने कहा था कि भारत द्वारा ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन अब इस कार्रवाई के 21 महीने बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई लॉन्च पैड्स को तबाह होते देखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत