न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक मसले से विपक्ष को मिला जोश, कई राज्यों में पेश किया सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दिए जाने के बाद गोवा और मणिपुर में कांग्रेस पार्टी और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने झंडा बुलंद कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 May 2018 3:09:12

कर्नाटक मसले से विपक्ष को मिला जोश, कई राज्यों में पेश किया सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दिए जाने के बाद गोवा और मणिपुर में कांग्रेस पार्टी और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने झंडा बुलंद कर दिया है। बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी और कांग्रेस ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मणिपुर के कार्यवाहक राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके अलावा कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र सौंपकर सदन में बहुमत साबित करने का न्योता देने की मांग की।

बिहार: राज्यपाल से मुलाकात के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि हमने राज्यपाल को 111 विधायको का समर्थन पत्र सौंपा है। अगर महागठबंधन को सरकार बनाने का मौका दिया जाएगा तो वे सदन में बहुमत साबित कर देंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ के सहयोगी विधायक पलटू राम नही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि बिहार में राज्यपाल के निर्णय का इंतजार करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।

गोवा: कर्नाटक में चल रहे सियासी दंगल के बाद आज गोवा में 13 विधायक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा वहीं दूसरी ओर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के विधायक, कांग्रेस और सीपीआई के विधायकों के साथ मिलकर राज्यपाल को पत्र सौंपा। पांचों राज्यों में विपक्ष की सीटें सबसे ज्यादा हैं, लेकिन सरकारें भाजपा-एनडीए की हैं।

मणिपुर: पिछले साल मणिपुर के चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला। विधानसभा की कुल 60 सीटों में से कांग्रेस को 28, भाजपा को 21 सीटें मिलीं। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया। बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए 10 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी। उसे 4 नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), 4 नेशनल पीपुल्स पार्टी, 1 लोक जनशक्ति पार्टी, 1 टीएमसी और 1 कांग्रेस विधायक ने सपोर्ट किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन