न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2018 कुश्ती : विनेश फोगाट और सुमित मलिक ने फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत को दिलाए स्वर्ण पदक

विनेश फोगाट ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती की 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 1:39:39

CWG 2018 कुश्ती : विनेश फोगाट और सुमित मलिक ने फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत को दिलाए स्वर्ण पदक

विनेश फोगाट ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती की 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विनेश ने कनाडा की जेसिका मैक्डोनाल्ड को 13-3 से मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

विनेश ने आते ही जेसिका को कब्जे में लिया और पटखनी देते हुए चार अंक हासिल किए। उन्होंने अगले दांव में भी चार अंक लिए। इस बीच जेसिका ने भी दो तीन अंक लिए लेकिन विनेश ने अपने अंकों के अंतर को बनाए रखा और अंतर को 10 तक पहुंचा दिया।

इस बीच जेसिका के कोच ने चैंलेज किया और विनेश की 10 अंकों की बढ़त को कम कर दिया। हालांकि दूसरे राउंड में विनेश ने अंकों के अंतर को एक बार फिर 10 तक पहुंचा दिया और यहीं रेफरी ने विनेश को तकनीकी तौर पर विजेता घोषित कर दिया।

commonwealth games 2018,cwg 2018,gold coast 2018,vinesh phogat,sumit malik,india,gold,australi

वही पहलवान सुमित मलिक ने 10वें दिन भारत की खाते में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया है। सुमित में शनिवार को पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती के 125 किलोग्राम भारवर्ग में नाइजीरिया के सिनिवेई बोल्टिक से भिड़ना था, लेकिन नाइजीरियाई खिलाड़ी ने सुमित को वॉकओवर दे दिया और इसी के साथ सुमित ने स्वर्ण अपने नाम किया।

कुश्ती : महिला पहलवान साक्षी मलिक ने जीता कांस्य

रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। साक्षी ने महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती के 62 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टेलर फोर्ड को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। साक्षी ने यह मुकाबला अपने मजबूत डिफेंस के दम पर 6-5 से जीता। अंतिम राउंड में टेलर ने साक्षी को पटक दिया था, लेकिन इस दिग्गज पहलवान ने अपने डिफेंस के कारण टेलर को जरूरी अंक नहीं लेने दिए और महज एक अंक के अंतर से कांसे पर कब्जा किया।

साक्षी हालांकि इस जीत से खुश नहीं होगीं क्योंकि इन खेलों में उन्हें स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार माना जा रहा था। राउंड रोबिन प्रारूप में खेली गई स्पर्धा के पहले मैच में साक्षी ने विजयी शुरुआत करते हुए स्वर्ण की उम्मीदों को जिंदा रखा। साक्षी ने अपने पहले मैच में कैमरून की बर्थ इमिलिएने इटाने गोले को 10-0 से मात देकर विजयी शुरुआत की। रेफरी ने साक्षी को तकनीकी तौर पर श्रेष्ठ पाते हुए विजेता घोषित किया।

दूसरे मैच में हालांकि साक्षी का कनाडा की मिशेल फजारी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मिशेल ने साक्षी को 11-8 से मात दी। अगले मैच में नाइजीरिया की अमिनात एडेनियी थीं। साक्षी को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। नाइजीरियाई खिलाड़ी ने साक्षी को 6-3 से मात दी।

दो मैच हारकर साक्षी स्वर्ण की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं। कांस्य के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने आखिरकार टेलर को मात दी लेकिन उनके चेहरे पर वो खुशी नहीं थी जिसके लिए वो यहां आईं थीं।

टेबल टेनिस : शरथ कमल सेमीफाइनल में हारे

भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने दसवें दिन शनिवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गए हैं। शरथ कमल को नाइजीरिया के कादरी अरुणा ने सीधे गेमों में मात दी।

दोनों खिलाड़ियों के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन नाइजीरियाई खिलाड़ी ने हर गेम के अंतिम क्षणों में अधिक संयम से काम लिया।

अरुणा ने पहला गेम 12-10 से जीता। अगेल दो गेमों में भी उन्होंने शरथ को परेशानी में डाला। भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करने की कोशिशें भी की लेकिन अरुणा ने उन्हें दूसरे और तीसरे गेम 11-9, 11-9 से मात दी।

तीन गेमों की तरह चौथे गेम में भी शरथ ने नाइजीरियाई खिलाड़ी को परेशानी में डालना चाहा लेकिन वह 11-7 से गेम और मैच हार गए।

दीपिका-जोशना महिला युगल के फाइनल में

मौजूदा विजेता दीपिका पल्लीकल और जोशन चिनप्पा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को स्क्वॉश के महिला युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। भारतयी जोड़ी ने इंग्लैंड की लॉर मासारो और साराह जेन पैरी की जोड़ी को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। दीपिका और जोशना ने इंग्लैंड की जोड़ी को 11-10, 11-5 से मात दी।

पहले गेम में भारतीय जोड़ी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा जबकि दूसरे गेम में वह आसानी से जीत दर्ज करने में सफल रही। दीपिका और जोशना फाइनल में न्यूजीलैंड की जोएले किंग और अमांडा लैंडर्स मर्फी की जोड़ी से भिड़ेंगी। जोएले और अमांडा की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया के रचेल ग्रीनहैम और डोना उरक्यूहर्ट की जोड़ी को 11-9, 11-5 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

बैंडमिंटन - सायना-सिंधु में होगी स्वार्णिम भिड़ंत

भारतीय बैडमिंटन की दो दिग्गज महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु के बीच यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल वर्ग के खिताब के लिए रविवार को स्वार्णिम भिड़ंत होगी। दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ यह तय हो गया कि बैडमिंटन में महिला एकल का स्वर्ण और रजत भारत के ही हिस्से आएगा।

भालाफेंक

भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। नीरज ने पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं इसी स्पर्धा में एक और भारतीय विपिन कशाना पांचवें स्थान पर रहे।

नीरज ने फाइनल में 86.47 मीटर की दूरी तय करते हुए सोने का तमगा हासिल किया। स्पर्धा का रजत पदक आस्ट्रेलिया के हेमिश पीकॉक के नाम रहा, जिन्होंने 82.59 की दूरी तय की। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 82.20 की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे। विपिन ने 77.87 की दूरी तय करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता