न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : बैड पर फन फैलाए बैठा मिला पांच फीट लंबा कोबरा, परिवार के साथ इलाके में भी दहशत

कोटा में एयरोड्रम के पास नई धानमंडी निवासी एक परिवार के यहां बेडरूम में कोबरा बैड पर फन फैलाए बैठ गया। घरवाले अपने बैडरूम में काला नाग देखकर सकते में आ गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 9:16:24

कोटा : बैड पर फन फैलाए बैठा मिला पांच फीट लंबा कोबरा, परिवार के साथ इलाके में भी दहशत

कभी बाहर सड़क पर भी सांप दिख जाए तो डर बैठ जाता हैं। अब जरा सोचिए कि आपके घर में ही बैड पर पांच फीट लंबा कोबरा बैठा मिले तो। ऐसा ही देखने को मिला कोटा में जहां एयरोड्रम के पास नई धानमंडी निवासी एक परिवार के यहां बेडरूम में कोबरा बैड पर फन फैलाए बैठ गया। घरवाले अपने बैडरूम में काला नाग देखकर सकते में आ गए। स्नैक कैचर ने मशक्कत के बाद सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। कोटा में बीती रात दो अलग-अलग इलाकों में घरों से कोबरा सांप रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े गए। घर के सदस्य सोने की तैयारी में थे तभी उन्हें काली चमकीली चीज बैड के पास सरकती दिखी। देखा तो वहां काला सांप था।

कोबरा को देखकर परिवार दहशत में आ गया। हो-हल्ला मचने पर आस-पास के लोग भी आ गए। तब तक कोबरा बैड पर कुंडली मारकर जम गया। यह देखकर तो पूरा परिवार सहम गया। सूचना मिलने पर स्नैक रेस्क्यूअर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद लाडपुरा रेंजर संजय नागर के निर्देशानुसार इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। गोविंद ने बताया कि यह नाग था जो काफी जहरीला होता है।

एक घर से और पकड़ा नाग

कोटा में एक और घर से नाग को रेस्क्यू किया गया। डकनिया स्टेशन स्थित एक मकान से करीब 3 फीट लंबा कोबरा रेस्क्यू किया गया। स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने ही इसे पकड़ा। नाग को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। दोनों जगहों पर सांप ने किसी को डसा नहीं।

कोटा में लगातार निकल रहे हैं सांप

कोटा में पिछले साल आई बाढ़ के बाद से लगातार सांप घरों-दुकानों में निकल रहे। वहीं इस साल जनवरी से अभी तक 650 सांप रेस्क्यू किए जा चुके हैं।

इसलिए निकल रहे अधिक सांप

स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट विष्णु शृंगी के अनुसार कोटा में अधिक सांप निकलने का मुख्य कारण है कि कोटा संभाग के लोग सांप को मारने में विश्वास नहीं करते हैं। इसके अलावा यहां पर सांपों के लिए पर्याप्त अनुकूल माहौल और ब्रीडिंग एरिया होने से भी सांपों की अच्छी तादाद है।

साथ ही सांपों के प्रति अवेयरनेस के कार्यक्रम भी यहां प्रोफेसर विनोद महोबिया संस्थाओं की ओर से काफी लंबे समय से चलाए जा रहे हैं। इससे भी सांपों की मृत्यु दर कम हो रही है और यह अधिक निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में कोटा और उदयपुर में सबसे अधिक सांप निकलते हैं। अभी कुछ दिन पहले जिले में रावतभाटा के पास चलती कार में चालक के पैर से लिपट हुआ विशल सांप डैशबोर्ड पर आगर बैठ गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत