न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक दौरा बीच में छोड़ तूफान पीड़ितों से मिले सीएम योगी आदित्‍यनाथ

अपना कर्नाटक का दौरा बीच में छोड़ कर लौटे योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा ने एसएन कॉलेज अस्पताल जाकर आंधी तूफान में घायल लोगों से मुलाक़ात की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 May 2018 12:06:25

कर्नाटक दौरा बीच में छोड़ तूफान पीड़ितों से मिले सीएम योगी आदित्‍यनाथ

अपना कर्नाटक का दौरा बीच में छोड़ कर लौटे योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा ने एसएन कॉलेज अस्पताल जाकर आंधी तूफान में घायल लोगों से मुलाक़ात की। शनिवार की सुबह करीब 8.15 बजे वो एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मरीजों का हाल जाना। इसके जिला अस्पताल जाकर भी मरीजों से बातचीत की। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुल 21 मरीजों से सभी से बारी-बारी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने हालचाल पूछा। इसके साथ ही उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में चद्दर गंदी मिलने पर सीएम योगी ने जमकर फटकार लगाई। इस पर प्राचार्य डॉ सरोज सिंह से मांगा स्पष्टीकरण। मरीजों के वार्डो में नियमित राउंड नहीं करने पर प्राचार्य को फटकार। कुल 34 मरीज भर्ती हुए थे।

इसके बाद वो तूफ़ान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा भी करेंगे। अधिकारियों के साथ यहां बैठक के बाद वो कानपुर भी जाएंगे। उत्तर प्रदेश में आंधी और तूूफान से काफी तबाही मची थी और कई दर्जन लोगों की जान चली गई। अकेले आगरा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। ऐसे में अपने राज्य से दूर कर्नाटक में प्रचार कर रहे सीएम की खासी आलोचना हो रही थी।

विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था और कर्नाटक में कांग्रेस योगी पर हमलावर थी। यही वजह रही कि शनिवार तक प्रचार करने गए राज्य के मुख्यमंत्री को वापस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा आपदा प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को राहत कार्य प्रभावी रूप से संचालित करने, घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित कराने तथा पीड़ितों को हरसम्भव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था कि मुख्यमंत्री को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तत्काल उत्तर प्रदेश लौट आना चाहिए। जनता ने उन्हें अपने राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, कर्नाटक की राजनीति के लिए नहीं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि काफी संख्या में लोगों की मौत के बावजूद प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने स्वार्थपूर्ण चुनावी हितों को पूरा करने के लिए कर्नाटक के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि योगी देश के सबसे ​गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं। बब्बर ने आंधी तूफान के कारण मारे गये लोगों के परिजनों को पचास-पचास लाख रुपये तथा तूफान से प्रभावित परिवारों को तीस-तीस लाख मुआवजा देने की मांग की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उत्तर प्रदेश के तूफान से प्रभावित होने के बावजूद योगी के कर्नाटक में रहने की आलोचना की। राज्य में आये तेज आंधी तूफान में 73 लोगों की मौत हो गयी जबकि 91 अन्य घायल हो गये। सबसे बुरी तरह आगरा प्रभावित हुआ, जहां 43 लोगों की मौत हुई और 51 अन्य घायल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत