न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ कमलेश तिवारी का परिवार, रविवार को मिलेंगे CM योगी

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन राजी हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Oct 2019 3:40:10

अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ कमलेश तिवारी का परिवार, रविवार को  मिलेंगे CM योगी

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन राजी हो गए है। शनिवार सुबह कमलेश के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग की थी। वही सरकार ने परिजनों की मांगे भी मान ली है। । कमलेश तिवारी का परिवार रविवार शाम को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक कमलेश तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार के लिए सुरक्षा बहाल की जाएगी। कमलेश तिवारी के बड़े बेटे के लिए यूपी प्रशासन सरकारी नौकरी की अनुशंसा करेगी, साथ ही उसे लाइसेंसी हथियार भी दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार लखनऊ में इनके लिए घर की व्यवस्था करेगी। इन्हें सरकारी योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाएगा। साथ ही कमलेश तिवारी के परिजनों के साथ गलत व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

आपको बता दें कि शनिवार सुबह न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कमलेश के परिजनों ने कहा था कि शव का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक सीएम योगी आदित्यनाथ खुद आकर मुलाकात नहीं करते। हालांकि दोपहर में परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए। सीएम योगी परिवार से रविवार को मुलाकात करेंगे।

कमलेश तिवारी की हत्या पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस केस के बारे में खुद जानकारी ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि यदि कमलेश तिवारी का परिवार उनसे मिलने आता है तो वे जरूर मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा समझौते में इन बिंदुओं पर भी सहमति बनी:

- कमलेश तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे इसलिए उनकी गरिमानुसार उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

- कमलेश तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र को सरकारी नौकरी देने की अनुशंसा सरकार से की जाएगी।

- परिजनों को सरकारी योजना के अंतर्गत लखनऊ में एक उचित आवास उपलब्ध करवाया जाएगा।

- मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका