न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस का दावा फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे सकते हैं येदियुरप्पा

कर्नाटक में बहुमत परीक्षण से पहले सियासी ड्रामा पूरे जोरों पर है।आज शाम चार बजे होने वाले बहुमत परीक्षण के पहले विधायकों की संख्या बल का आंकड़ा दिलचस्प होता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 May 2018 3:23:10

कांग्रेस का दावा फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे सकते हैं येदियुरप्पा

कर्नाटक में बहुमत परीक्षण से पहले सियासी ड्रामा पूरे जोरों पर है।आज शाम चार बजे होने वाले बहुमत परीक्षण के पहले विधायकों की संख्या बल का आंकड़ा दिलचस्प होता जा रहा है। उधर, सुप्रीम कोर्ट से भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया की नियुक्ति को चुनौती देने वाली कांग्रेस-जेडीएस की याचिका को खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि शक्ति परीक्षण से पहले ही येद्दयुरप्पा इस्तीफा दे देंगे। इस बीच कांग्रेस के लापता विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल विधानसभा पहुंच चुके हैं, वहीं कांग्रेस के दूसरे विधायक आनंद सिंह अबतक गायब है। हालांकि उन्हें होटल गोल्डफिन्च से निकलते देखा गया है।

कांग्रेस ने इससे पहले भाजपा पर अपने विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। उधर, प्रताप गौड़ा के विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, 'प्रताप गौड़ा पाटिल विधानसभा पहुंच गए हैं। पहले वे विधायक पद की शपथ लेंगे और उसके बाद कांग्रेस को वोट देंगे। मुझे यकीन है कि वे कांग्रेस को धोखा नहीं देंगे।

बता दें कि कर्नाटक की येद्दयुरप्पा सरकार के लिए शनिवार का दिन काफी अहम है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा को अब विधानसभा के पटल पर भी बहुमत साबित करना है। इस बीच कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने का कहना है कि आज भाजपा का चेहरा सबके सामने बेनकाब हो गया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वे 104 विधायकों के साथ अपनी स्थिति को अच्छे से समझते हैं, इसके बावजूद हमारे विधायकों को खरीदने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। लेकिन हमारे विधायक एकजुट हैं। हमारे दो विधायक अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं, लेकिन जब भी वे आएंगे, हमारा ही समर्थन करेंगे।'

कांग्रेस नेता की पत्नी को BJP ने फोन किया : कांग्रेस


वहीं, कांग्रेस नेता वीएस उग्रप्पा ने कहा, ' उन्होंने (भाजपा के बीपाइ विजयेंद्र ने) कांग्रेस विधायक की पत्नी को फोन किया और उनसे कहा कि वे अपने पति से येद्दयुरप्पा को वोट देने के लिए कहें। उन्होंने कहा, हम उनके पति को मंत्रालय देंगे या फिर 15 करोड़ रुपये।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन