न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहीद कर्नल का आज हैदराबाद में होगा अंतिम संस्कार, माता-पिता बोले- बेटे की शहादत पर गर्व है

45 साल बाद चीन ने भारत को एक बार फिर धोखा दिया है। सोमवार रात को लद्दाख की गलवान घाटी में बातचीत करने गई भारत की सेना पर चीन की सेना ने हमला कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 9:32:10

शहीद कर्नल का आज हैदराबाद में होगा अंतिम संस्कार, माता-पिता बोले- बेटे की शहादत पर गर्व है

45 साल बाद चीन ने भारत को एक बार फिर धोखा दिया है। सोमवार रात को लद्दाख की गलवान घाटी में बातचीत करने गई भारत की सेना पर चीन की सेना ने हमला कर दिया। यह हमला पत्थरों, लाठियों और धारदार चीजों से हमला बोल दिया। इसमें भारत के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। 20 में से 3 सैनिक गोलियां लगने से शहीद हुए हैं। 45 जवानों को बंधक बनाया गया था और इनमें से 25 को छोड़ दिया गया है। 135 भारतीय जवान घायल हैं। जो शहीद हुए हैं, उनमें 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू शामिल हैं। दो अन्य नामों की पुष्टि हुई है। ये हैं- हवलदार पालानी और सिपाही कुंदन झा। बाकी नाम अभी सामने नहीं आए हैं। शहीद कर्नल संतोष बाबू का पार्थिव शरीर आज हैदराबाद पहुंचेगा। उनका शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद कर्नल की पत्नी और बच्चे अभी दिल्ली में हैं, जो थोड़ी देर में हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। बाकी परिवार हैदराबाद में है।

माता-पिता ने कही ये बात

शहीद कर्नल संतोष बाबू के पिता बी उपेंदर ने कहा कि वह केवल 37 साल का था और उसके सामने एक सुनहरा भविष्य था। बतौर पिता मैं बहुत दुखी हूं, लेकिन एक भारतीय नागरिक और सैनिक फैमिली का हिस्सा होने के कारण मुझे बेटे पर गर्व है। शहीद कर्नल बाबू हमेशा काउंटरसिंर्गेंस से लेकर अन्य पोस्टिंग में फील्ड जॉब पर थे। वहीं, शहीद कर्नल की मां मंजुला ने बताया कि मेरी बहू दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने दोपहर 2 बजे के करीब मुझे फोन किया और बताया कि संतोष बाबू नहीं रहे। उसे सोमवार रात को ही जानकारी मिल गई थी। मुझे संतोष बाबू की शहादत पर गर्व है, क्योंकि वो देश के लिए कुर्बान हुआ, हालांकि दुखी भी हूं क्योंकि वो मेरा इकलौता बेटा था।

बता दे, तीन घंटे चली यह झड़प दुनिया की दो एटमी ताकतों के बीच लद्दाख में 14 हजार फीट ऊंची गालवन वैली में हुई। उसी गालवन वैली में, जहां 1962 की जंग में 33 भारतीयों की जान गई थी। भारत ने चीन की तरफ हुई बातचीत इंटरसेप्ट की है। इसके मुताबिक, चीन के 43 सैनिक हताहत होने की खबर है, लेकिन चीन ने यह कबूला नहीं है। चीन से जारी तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इन जिलों की सीमाएं चीन से लगती हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस कवायद का मकसद स्थानीय लोगों को खतरे से बचाना और खुफिया जानकारी जुटाना है। पुलिस ने कहा कि लोगों की हिफाजत के लिए तमाम जरूरी कदम उठाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री