न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जामिया हिंसा मामले पर जानिए आज किसने क्या कहा

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Dec 2019 4:24:39

जामिया हिंसा मामले पर जानिए आज किसने क्या कहा

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन हुए। जामिया प्रशासन और पुलिस भी इस मामले में आमने-सामने आ गई। यूनिवर्सिटी में पुलिस के घुसने पर विश्वविद्यालय प्रशासन एफआईआर दर्ज कराने की बात कह चुका है। इस बीच, पुलिस ने साफ किया कि इस मामले में दोषियों की पहचान की जा रही है। आइए जानते हैं कि जामिया हिंसा मामले में किसने क्या कहा...

jamia vc nazma akhtar,jamia university,delhi police,caa protest in jamia,anti caa protest,news,news in hindi

पीएम की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर हिंसक प्रदर्शन करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। चर्चा और विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है। इस कानून से किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। इसपर उन्होंने लगातार पांच ट्वीट किए।

पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'नागरिकता संशोधन अधिनियम पर हिंसक विरोध बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद हैं। बहस, चर्चा और असंतोष लोकतंत्र के आवश्यक अंग हैं लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और सामान्य जीवन में अशांति फैलाना हमारे स्वभाव का हिस्सा नहीं है।'

दूसरे ट्वीट में कहा, 'नागरिकता संशोधन कानून, 2019 को संसद के दोनों सदनों ने भारी समर्थन से पास किया है। बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और सांसदों ने इसके लागू होने के लिए समर्थन किया है। यह अधिनियम भारत की सदियों पुरानी संस्कृति की स्वीकृति, सद्भाव, करुणा और भाईचारे को दर्शाता है।'

तीसरे ट्वीट में लिखा, 'मैं अपने साथी भारतीयों को स्पष्ट रूप से आश्वस्त करना चाहता हूं कि नागरिकता कानून भारत के किसी नागरिक या किसी धर्म को प्रभावित नहीं करता है। किसी भी भारतीय को इस कानून को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें बाहर अत्याचार का सामना करना पड़ा और जिनके पास भारत को छोड़कर कोई और जगह नहीं है।'

चौथे ट्वीट में लिखा, 'समय की मांग यह है कि हम सभी को साथ मिलकर देश के विकास और हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए। खासतौर से गरीब, दलित और हाशिए पर पहुंचे हुए लोगों के लिए। हम निहित स्वार्थी समूहों को हमें विभाजित करने और अशांति पैदा करने की अनुमति नहीं दे सकते।'

पांचवे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'यह शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने का समय है। मेरी आप सभी से अपील है कि हर तरह की अफवाह फैलाने वालों और झूठ से दूर रहें।'

jamia vc nazma akhtar,jamia university,delhi police,caa protest in jamia,anti caa protest,news,news in hindi

पुलिस

पुलिस ने इस मामले पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा, 'इस घटना को लेकर बहुत सी अफवाहें चल रही हैं, मैं सभी से विशेष रूप से छात्रों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें। इस घटना में जो भी शामिल है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आप किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। बच्चे चिंता मत करें, घबराएं न और किसी भी बहकावे में न आएं। ऐक्शन उन्हीं के खिलाफ लिया जाएगा जो इसमें अवैध रूप से शामिल हैं। हम संदिग्धों की पहचान कर रहे हैं।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने जामिया हिंसा पर कहा है कि वह छात्रों से अपील करते हैं कि जब उनके प्रदर्शन में राष्ट्रविरोधी तत्व जुड़ जाते हैं तो उनकी इमेज खराब होती है। ऐसे में उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित होना चाहिए। पुलिस ने उन अफवाहों को सिरे से नकार दिया जिसमें कहा जा रहा है कि बस पुलिस ने जलाई। चिन्मय बिस्वाल ने कहा यह पूरी तरह से झूठ है कि बस हमने जलाई। जब भीड़ बसों में व अन्य सार्वजनिक संपत्तियों में आग लगा रही थी तो पुलिस उसे बुझाने का प्रयास कर रही थी। हमने आसपास के घरों और होटलों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। डीसीपी ने कहा कि जहां तक एक खास बस में आग लगाने का सवाल है तो पुलिस ने उसकी आग बुझाने के लिए बोतल के पानी का इस्तेमाल किया।

विपक्ष

संशोधित नागरिकता कानून पर हिंसा के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। सोमवार को विपक्षी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने पुलिस ऐक्शन पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह को भी घेरा। इस दौरान कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, सीपीआई के सीताराम येचुरी, डी राजा आदि लोग मौजूद थे। सभी ने इस जामिया यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में न्यायिक जांच की मांग की। बता दें कि विपक्षी नेता आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। गुलाम नबी आजाद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस वक्त देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसा कोई राज्य नहीं बचा जहां विरोध न हो रहा हो। आजाद ने कहा, पुलिस कैंपस में घुसी, लाइब्रेरी में जाकर, बाथरूम में जाकर छात्रों को पीटा। अंधेरे में वहां छात्र फंस गए थे। लड़कियां बचाओ, बचाओ चिल्ला रही थीं।

jamia vc nazma akhtar,jamia university,delhi police,caa protest in jamia,anti caa protest,news,news in hindi

वीसी नजमा अख्तर

जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शन पर वीसी नजमा अख्तर ने कहा कि जो कार्रवाई हुई है इससे हम आहत हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। आगजनी की घटना में छात्रों के शामिल होने से भी वीसी ने इनकार किया। कुलपति नजमा अख्तर ने कहा कि जबरन कैंपस में घुसने के मामले में पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे उन्होंने कहा, 'हमारी यूनिवर्सिटी का बहुत नुकसान हुआ है इसकी भरपाई कैसे होगी? इसके साथ ही जो हमारे बच्चों का भावनात्मक नुकसान हुआ है उनके साथ हिंसा हुई है, हम उसके लिए बहुत चिंतित हैं। हम यूनिवर्सिटी के अंदर पुलिस की एंट्री के खिलाफ आज एफआईआर दर्ज कराएंगे।' वीसी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का विश्वास हिल गया है। पुलिस की कार्रवाई से विश्वविद्यालय के दो छात्रों के मरने की खबर गलत है। पुलिस कार्रवाई में लगभग 200 लोग घायल हुए हैं, इसमें विश्वविद्यालय के कई छात्र भी शामिल हैं। हमारे बच्चों को पुलिस अपने साथ कल लेकर गई थी, हमारा पूरा स्टाफ कल रात भर उन्हें सुरक्षित वापस लौटाने में लगा था। हमारे पास बयान जारी करने के लिए वक्त नहीं था। सभी घायल छात्रों का इलाज चल रहा है, उनकी अपने पैरंट्स से बात कराई गई है। ज्यादातर छात्र हैं, लेकिन कुछ बाहर के भी बच्चे हैं उन्हें भी छुड़ाया गया। भले ही हमारे यूनिवर्सिटी के बच्चे नहीं हैं, लेकिन किसी के तो बच्चे हैं। यूनिवर्सिटी को बहुत नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अपील की है कि, छात्र अफवाहों पर भरोसा न करें।

छात्र

उधर, छात्रों का कहना है कि वे इस हिंसा में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन था जिसको समर्थन देने के लिए वे गए थे। हिंसा से उनका कोई लेनादेना नहीं है। जामिया प्रशासन ने भी हिंसा में किसी भी छात्र के शामिल नहीं होने की बात कही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत