न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 महीने बाद आज से खुल रहे हैं सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल, जान लें ये नियम

सिनेमा हॉल में प्रवेश करने वालों को हमेशा मास्क पहने रहना पड़ेगा। अंदर वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था जरूरी है और एसी का तापमान 23 डिग्री से ऊपर रखना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 8:41:16

7 महीने बाद आज से खुल रहे हैं सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल, जान लें ये नियम

कोरोना वायरस महामारी (Covid-19 Pandemic) के बीच अनलॉक 5 के कई प्रावधान आज से लागू हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) की ओर से जारी गाइडलाइन्स में बताया गया है कि 15 अक्टूबर के बाद सिनेमा हॉल (Cinema Hall), एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क को खोलने की अनुमति होगी। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विस्तृत गाइडलाइंडस जारी किए हैं। ताकि किसी भी स्थिति में कोरोना संक्रमण बढ़ने की स्थिति पैदा न हो। देश के 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में मल्टीप्लेक्स आज से खुल रहे हैं। गुरुवार से उसके 487 स्क्रीन पर फिल्में दिखनी शुरू हो जाएंगी। हालांकि, सिनेमा हॉल में पहले के दर्शकों की तुलना में आधे दर्शक ही फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। मंत्रालय ने 50% क्षमता के साथ सिनेमाघरों को दोबारा घोलने की अनुमति दी है। सिनेमा हॉल में प्रवेश करने वालों को हमेशा मास्क पहने रहना पड़ेगा। अंदर वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था जरूरी है और एसी का तापमान 23 डिग्री से ऊपर रखना होगा।

आइए जानते हैं सिनेमा हॉल में जाकर मूवी देखने के लिए क्या हैं नियम:-

- जिस सीट पर दर्शकों को नहीं बैठना है उस पर क्रॉस मार्क लगा होगा।
- सिनेमा हॉल के अंदर जाने के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी है।
- मूवी देखने के दौरान किसी तरह की चीजों को खाने और पीने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
- टिकट खरीदने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
- सिनेमा हॉल में एंट्री और एग्जिट गेट, लॉबी को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा और हर शो के बाद सिनेमा हॉल की सफाई की जाएगी।
- सिनेमा हॉल प्रबंधन की ये जिम्मेदारी होगी कि वो सभी दर्शकों को सैनिटाइजर मुहैया कराए।

दिल्ली में सिनेमा हॉल खुलने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिनेमा हॉल के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हॉल मालिक केंद्र और राज्यों के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि सिनेमा हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पालन बेहद जरूरी होगा।

यूपी में भी आज से सिनेमा हॉल खुल जाएंगे। राज्य के चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी ने बताया कि सिनेमा हॉल्स के कॉमन एर‍िया और वेट‍िंग एर‍िया में हर एक व्यक्त‍ि को कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। कॉन्टैक्ट लेस सैन‍िटाइजर का प्रबंध आवश्यक है। ऑड‍िटोर‍ियम में अंदर जाने से पहले हर एक व्यक्त‍ि की थर्मल स्क्रीन‍िंग की जाएगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 महीने से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद आखिरकार सिनेमाघर, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क आज से खुल रहे हैं।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने 15 अक्टूबर से भोपाल जिले में शर्तो के साथ सिनेमाघरों, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क खोले जाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में सिर्फ खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल 15 अक्टूबर 2020 से खोले जाने की अनुमति दी गयी है।

स्वीमिंग पूल भी खुलेंगे

स्वीमिंग पूल भी आज से खुल सकेंगे। इसके लिए जारी की गई SOP के मुतािबक, ओलिंपिक में इस्तेमाल होने वाले पूल के साइज के बराबर स्वीमिंग पूल में एक वक्त में ज्यादा से ज्यादा 20 तैराक ही ट्रेनिंग कर सकते हैं। हालांकि, स्विमर्स को इसके लिए एक डिक्लेरेशन पर साइन करके देना होगा। रेजिडेंशियल तैराक के लिए कोविड-19 (Covid-19) की निगेटिव रिपोर्ट सबमिट करना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती