न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूजीलैंड मस्जिद हमला: 'चलो पार्टी शुरू करते हैं' बोलकर हमलावर ने बरसाईं थी गोलियां, अब तक 49 की मौत, 9 भारतीय लापता

हमलावर की पहचान 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई श्वेत नागरिक के तौर पर हुई है। उसका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Mar 2019 7:30:19

न्यूजीलैंड मस्जिद हमला: 'चलो पार्टी शुरू करते हैं' बोलकर हमलावर ने बरसाईं थी गोलियां, अब तक 49 की मौत, 9 भारतीय लापता

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की 2 मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले हमलावरों में मुख्य हमलावर की शिनाख्त हो गई है। हमलावर की पहचान 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई श्वेत नागरिक के तौर पर हुई है। उसका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। अभी आठ साल पहले ही एक गंभीर बीमारी के कारण उसके पिता का निधन हो गया था। उसने ज्यादा पढ़ाई लिखाई नहीं की और पैसे कमाने के लिए दुनिया के भ्रमण पर निकल गया। इस हमले में अब तक कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 48 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। हमले के बाद से 9 भारतीय भी लापता हैं।

mosque,christchurch,newzeland,nz herald,facebook,bangladesh cricket

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग शुरू की थी। वीडियो की शुरुआत में ब्रेंटन 'चलो पार्टी शुरू करते हैं' कहता सुनाई दे रहा है। टैरंट ने गुरुवार रात को ही फेसबुक पर पोस्ट पर शेयर करते हुए लिखा था कि वह 'आक्रमणकारियों' पर हमला करेगा और उसे फेसबुक पर लाइव दिखाएगा। इस घटना की लाइवस्ट्रिमिंग हमलावर ने उस वक्त शुरू किया, जब वो अल नूर मस्जिद में के बाहर गाड़ी पार्क कर रहा था। 17 मिनट के इस वीडियो में देखा गया कि ढेर सारे हथियार और विस्फोटक लेकर वो गाड़ी में आगे की सीट पर बैठा था। उसके पास पेट्रोल के कंटेनर भी थे। गाड़ी से उतरते ही उसने सबसे पहले मस्जिद की गेट पर फायरिंग की। इसके बाद तो वो ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां बरसा रहा था। बार-बार वो अपनी बन्दूक में गोलियां लोड कर रहा था। ब्रिटिश अखबार 'द सन' के मुताबिक हमलावर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैन है। वह ट्रंप को गोरों की नई पहचान और साझा उद्देश्य के लिए प्रतीक भी मानता है। साथ ही हमलावर को व्हाइट सुप्रीमेसी की सनक भी है। हमला करने से पहले उसने लिखा, 'अटैक करने वालों को दिखाना है कि हमारी भूमि कभी उनकी नहीं होगी। जब तक एक भी गोरा व्यक्ति रहेगा, वे कभी जीत नहीं पाएंगे।'

mosque,christchurch,newzeland,nz herald,facebook,bangladesh cricket

हमलावर ने सोशल मीडिया पर 74 पृष्‍ठों का एक दस्‍तावेज भी पोस्‍ट किया। उसने इस जघन्‍य वारदात को बदले की भावना से अंजाम देना बताया गया है। उसने खुद को एक 'श्वेत राष्ट्रवादी' बताया है। जो आव्रजकों से बेहद घृणा करता है। यह शख्‍स यूरोप में इस्‍लामिक आतंकियों के हमलों से नाराज था। इसके कारण वह बदला लेना चाहता था और भय पैदा करना चाहता था। वह इस घटना को अंजाम देकर अपनी ओर लोगों का ध्यान भी खींचना चाहता था। हमलावर को इस वारदात के बाद बच निकलने की उम्मीद थी। ताकि वह सोशल मीडिया पर अपनी बात को बेहतर तरीके से रख सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल